मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा शिविर आयोजित होंगे

26 एवं 28 अगस्त को 16 गांवों में आयोजित होंगे शिविर

मुख्य बिंदु
  • भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
  • श्रीगंगानगर जिले की कुल 342 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
  • 26 एवं 28 अगस्त को विभिन्न बैंकों द्वारा 16 गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
  • अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री मुकेश कुमार जांगडा ने बताया कि 26 अगस्त को एसबीआई द्वारा गांव कालियां, 9 एलएमबी, कीकरवाली में, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा फूसेवाला, सरदारपुराजीवन में, आरजीबी द्वारा मानेवाला, 6 जेडडब्ल्यूएम, इंडसइंड बैंक द्वारा नरसिंहपुरा में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
  • इसी प्रकार 28 अगस्त को पीएनबी द्वारा गांव खाटलबाना, 7 केएनडी में, बैंक ऑफ बडोदा द्वारा कमीनपुरा में, एसबीआई द्वारा राजपुरा, 90 जीबी, लक्खाहाकम, आरजीबी द्वारा तांखरावाली, डीसीसीबी द्वारा मोकलसर में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के शिविरों का आयोजन किया जाएगा। श्रीगंगानगर जिले की कुल 342 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। 26 एवं 28 अगस्त को विभिन्न बैंकों द्वारा 16 गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री मुकेश कुमार जांगडा ने बताया कि 26 अगस्त को एसबीआई द्वारा गांव कालियां, 9 एलएमबी, कीकरवाली में, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा फूसेवाला, सरदारपुराजीवन में, आरजीबी द्वारा मानेवाला, 6 जेडडब्ल्यूएम, इंडसइंड बैंक द्वारा नरसिंहपुरा में शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार 28 अगस्त को पीएनबी द्वारा गांव खाटलबाना, 7 केएनडी में, बैंक ऑफ बडोदा द्वारा कमीनपुरा में, एसबीआई द्वारा राजपुरा, 90 जीबी, लक्खाहाकम, आरजीबी द्वारा तांखरावाली, डीसीसीबी द्वारा मोकलसर में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण एवं प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत नये खाते खोले जाएंगे तथा निष्क्रिय खातों के लिए री-केवाईसी की जाएगी। आयोजित शिविर स्थल पर आस-पास के नागरिक पहुंचकर लाभ ले सकेंगे।