मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sangam University News

डॉ. अभिषेक सक्सेना को इटली में आयोजित COSPAR सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुति हेतु ANRF से यात्रा अनुदान

संगम विश्वविद्यालय के डॉ. अभिषेक सक्सेना को इटली में आयोजित COSPAR सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुति हेतु ANRF से यात्रा अनुदान

WAf𝕏TGin✉🖨
डॉ. अभिषेक सक्सेना को इटली में आयोजित COSPAR सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुति हेतु ANRF से यात्रा अनुदान

भीलवाड़ा। संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के भौतिकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं उप अधिष्ठाता (अनुसंधान) डॉ. अभिषेक सक्सेना को भारत सरकार के अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) की प्रतिष्ठित इंटरनेशनल ट्रैवल सपोर्ट (ITS) योजना के अंतर्गत इटली में आयोजित होने वाली 46वीं COSPAR साइंटिफिक असेंबली में शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए यात्रा अनुदान स्वीकृत हुआ है।

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 1 से 9 अगस्त, 2026 तक इटली के फ्लोरेंस में आयोजित होगा। सम्मेलन में अंतरिक्ष विज्ञान, वायुमंडलीय विज्ञान तथा पृथ्वी विज्ञान के क्षेत्र के विश्वभर के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक भाग लेंगे। डॉ. सक्सेना इस अवसर पर अपने शोध कार्य का प्रस्तुतीकरण करेंगे तथा विभिन्न देशों के वैज्ञानिकों के साथ नवीनतम वैज्ञानिक अनुसंधानों एवं वैश्विक सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

ANRF द्वारा जारी स्वीकृति के अनुसार डॉ. सक्सेना को भारत से इटली तक आने-जाने का इकोनॉमी श्रेणी का हवाई किराया, एयरपोर्ट टैक्स तथा वीज़ा शुल्क प्रदान किया जाएगा। भारत सरकार की यह योजना उत्कृष्ट भारतीय शोधकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने और वैश्विक वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित की जाती है।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. सक्सेना ने इसका श्रेय संगम विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव (रजिस्ट्रार), विश्वविद्यालय प्रबंधन, अनुसंधान प्रकोष्ठ, अपने सहकर्मी शिक्षकों तथा शोधार्थियों के सतत सहयोग और प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि संगम विश्वविद्यालय के लिए भी गर्व का विषय है तथा इससे विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय शोध पहचान और अधिक सशक्त होगी।

उल्लेखनीय है कि डॉ. अभिषेक सक्सेना वायुमंडलीय विज्ञान, वायु प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा उपग्रह आधारित पर्यावरणीय अनुसंधान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उनके शोध कार्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं और वैज्ञानिक सम्मेलनों में व्यापक रूप से प्रकाशित एवं प्रस्तुत हो चुके हैं।