मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sangam University News

उच्च गुणवत्तापूर्ण शोधकार्य में ई-कंसोर्सिया की है अहम् भूमिका - प्रो.करूणेश सक्सेना,कुलपति

आधुनिक डिजिटल युग में देश-विदेश में प्रकाशित शोध लेख कम समय में तत्काल ऑनलाईन उपलब्ध हो रहे है,साथ ही ई-कंसोर्सिया के माध्यम से शोधार्थी इन्हें बडी तादाद में सिंगल क्लिक पर पढ पा रहे है।कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने इस दिशा में

WAf𝕏TGin✉🖨
उच्च गुणवत्तापूर्ण शोधकार्य में ई-कंसोर्सिया की है अहम् भूमिका  - प्रो.करूणेश सक्सेना,कुलपति

आधुनिक डिजिटल युग में देश-विदेश में प्रकाशित शोध लेख कम समय में तत्काल ऑनलाईन उपलब्ध हो रहे है,साथ ही ई-कंसोर्सिया के माध्यम से शोधार्थी इन्हें बडी तादाद में सिंगल क्लिक पर पढ पा रहे है।कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने इस दिशा में उत्प्रेरक का कार्य किया है।

इससे उच्च गुणवत्तापूर्ण शोध परिणाम के लिए ई-कंसोर्सिया की भूमिका अति महत्वपूर्ण हो गई है।

ये विचार संगम विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय एवं रिसर्च-डवलपमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवम्बर 2026 को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला -ई-रिसोर्सेज:नेविगेशन एंड अवेयरनेस के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.करूणेश सक्सेना ने व्यक्त किये।कार्यशाला का शुभारंभ बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट सदस्य पलक मोदानी के स्वागत के साथ हुआ।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ.आलोक कुमार ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के युग में उन्नत तकनीक से परहेज करने के बजाय उसे सीखकर बेहतर शोध परिणाम हासिल करने की आवश्यकता है।

विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष डाॅ.अनिल शर्मा ने कहा कि सूचना विस्फोट के इस युग में कम समय में अद्यतन एवं प्रामाणिक जानकारी के लिए नवीनंम सर्च एवं फिल्टर फीचर सीखकर ही ई-कंसोर्सिया संसाधनों का कुशलतापूर्वक उपयोग किया जा सकता है।

मुख्यवक्ता अजय सहाय-सीनियर मैनेजर इन्फोर्मेटिक्स ने कहा कि जे-गेट जैसे कंसोर्सिया संगम विश्वविद्यालय को प्रतिवर्ष हजारों जर्नल्स तथा लाखों शोध पत्र ऑनलाईन उपलब्ध करा रहे है।इसकी उन्नत सर्च टेक्निक शोधार्थियों को कम समय में विश्वस्तरीय शोधपत्र ढूढकर डाऊनलोड करने में कारगर सिद्ध हो रही है।वित्त नियंत्रक आयुष जैन ने शोधार्थियों को संगम विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे ई-कंसोर्सिया संसाधनों का अधिकतम लाभ लेने का आव्हान किया।रिसर्च एवं डवलपमेंट विभाग के डिप्टी डीन डाॅ.अभिषेक सक्सेना ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।प्रशिक्षण सहयोग युवराज भट्ट,पूर्णिमा पारीक एवं दिव्या खेत्रपाल ने दिया।इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के विज्ञान- तकनीकी-लाईफ साइंस के 56 शिक्षको एवं ऑनलाईन 204 शोधार्थियों ने प्रशिक्षण लिया।