मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sangam University News

संगम विश्वविद्यालय के तीन शोधार्थियों की शानदार उपलब्धि

संजय लढ़ा, अरुण चक्रवर्ती एवं कपिलदेव माहेश्वरी को पीएच.डी. की उपाधि

संजय लढ़ा, अरुण चक्रवर्ती एवं कपिलदेव माहेश्वरी को पीएच. डी.

मुख्य बिंदु
  • संगम विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव का विषय है कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के तीन शोधार्थियों ने अपने शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर पीएच.
  • (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्राप्त की है।
  • विश्वविद्यालय की ओर से तीनों शोधार्थियों को प्रोविजनल डिग्री प्रदान की गई।
  • स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के शोधार्थी एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार संजय लढ़ा ने प्रबंधन विषय में पीएच.
  • उनके शोध का विषय “समाचार पत्र उद्योग प्रबंधकीय अध्ययन : राजस्थान के विशेष संदर्भ में” रहा।
  • उन्होंने यह शोध कार्य संगम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.
WAf𝕏TGin🖨
संगम विश्वविद्यालय के तीन शोधार्थियों की शानदार उपलब्धि
1 / 3

भीलवाड़ा। संगम विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव का विषय है कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के तीन शोधार्थियों ने अपने शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर पीएच.डी. (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्राप्त की है। विश्वविद्यालय की ओर से तीनों शोधार्थियों को प्रोविजनल डिग्री प्रदान की गई।

स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के शोधार्थी एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार संजय लढ़ा ने प्रबंधन विषय में पीएच.डी. पूरी की। उनके शोध का विषय “समाचार पत्र उद्योग प्रबंधकीय अध्ययन : राजस्थान के विशेष संदर्भ में” रहा। उन्होंने यह शोध कार्य संगम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) करुणेश सक्सेना के मार्गदर्शन में पूर्ण किया।

इसी क्रम में अरुण चक्रवर्ती ने प्रबंधन विभाग के अंतर्गत “An Empirical Study on Effect of Healthcare Service Flexibility on Patient's Satisfaction in Selected Hospitals” विषय पर शोध कार्य पूर्ण कर पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अपना शोध कार्य विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. करुणेश सक्सेना के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। वर्तमान में अरुण चक्रवर्ती Sunflower Hospital, अहमदाबाद में Chief Operating Officer (COO) के पद पर कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें भी प्रोविजनल डिग्री प्रदान की गई।

वहीं कपिलदेव महादेव माहेश्वरी को भी संगम विश्वविद्यालय द्वारा पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने “A Study on the Role of Artificial Intelligence in Enhancing Healthcare Services of Hospitals” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। उनका शोध कार्य डॉ. अनिल कुमार शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर के निर्देशन में संपन्न हुआ।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) करुणेश सक्सेना, कुलसचिव डॉ. आलोक कुमार, रिसर्च डीन प्रो. अर्चना अग्रवाल सहित विश्वविद्यालय परिवार के अन्य शिक्षकों एवं अधिकारियों ने तीनों शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि तीनों शोधार्थियों की यह उपलब्धि उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति को दर्शाती है। साथ ही, यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।