मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sangam University News

संगम इंडिया लिमिटेड की स्पिनिंग यूनिट-1, यूनिट-3 एवं फाइबर डिवीजन में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

स्टाफ एवं परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास से मनाया दीपावली उत्सव, बच्चों को दिए उपहार एवं लकी ड्रॉ का हुआ आयोजन

WAf𝕏TGin✉🖨
संगम इंडिया लिमिटेड की स्पिनिंग यूनिट-1, यूनिट-3 एवं फाइबर डिवीजन में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

भीलवाड़ा। संगम इंडिया लिमिटेड की स्पिनिंग यूनिट-1, स्पिनिंग यूनिट-3 एवं फाइबर डिवीजन द्वारा स्टाफ एवं उनके परिवारजनों के साथ दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी सौहार्द, अपनत्व एवं खुशियों के साथ दीपावली पर्व मनाया।समारोह में बच्चों के लिए विशेष उपहार वितरण किया गया, वहीं स्टाफ सदस्यों के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर संगम इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अनुराग सोनी, सीईओ श्री प्रणल मोदानी, सीओओ श्री दिनेश राजपुरोहित, सीएमओ श्री दीपक जैन, सीबीओ श्री विकास डूंगरवाल एवं सीएचआरओ श्री अरविंद मिश्रा उपस्थित रहे। स्टाफ टीम द्वारा सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम ने कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को एक साथ जुड़ने, खुशियां साझा करने और संगठन के साथ अपनेपन के रिश्ते को और मजबूत बनाने का अवसर प्रदान किया। सभी की सहभागिता एवं उत्साह ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।