मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Pacific Group

पेसिफिक अकडेमी  ऑफ़  हायर  एजुकेशन  एंड  रिसर्च  यूनिवर्सिटी  और अल्ट्राटेक सीमेंट के बीच एमओयू, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना

मुख्य बिंदु
  • पेसिफिक अकडेमी ऑफ़ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी तथा अल्ट्रा टेक सीमेंट लिमिटेड के बीच आज एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
  • इस समझौते का उद्देश्य छात्रों को उद्योग से जोड़ते हुए उन्हें उन्नत तकनीकी एवं प्रायोगिक ज्ञान उपलब्ध कराना है।
  • पैसिफिक यूनिवर्सिटी के प्रेसिंडेंट प्रोफेसर हेमंत कोठरी ने बताया की इस समझौते के तहत एडवांस बिल्डिंग मटेरियल एवं सतत विकास हेतु “सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ” की स्थापना की जाएगी।
  • इसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए तकनीकी सेमिनार, वर्कशॉप, प्रशिक्षण कार्यक्रम और औद्योगिक भ्रमण आयोजित किए जाएंगे।
  • साथ ही, संयुक्त शोध, तकनीकी आदान-प्रदान और कौशल विकास गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों का प्रसार होगा और विद्यार्थी उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे।
  • कार्यक्रम का शुभारंभ फैकल्टी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन डॉ.
WAf𝕏TGin✉🖨
पेसिफिक अकडेमी  ऑफ़  हायर  एजुकेशन  एंड  रिसर्च  यूनिवर्सिटी  और अल्ट्राटेक सीमेंट के बीच एमओयू, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना

पेसिफिक अकडेमी ऑफ़ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी तथा अल्ट्रा टेक सीमेंट लिमिटेड के बीच आज एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते का उद्देश्य छात्रों को उद्योग से जोड़ते हुए उन्हें उन्नत तकनीकी एवं प्रायोगिक ज्ञान उपलब्ध कराना है।

पैसिफिक यूनिवर्सिटी के प्रेसिंडेंट प्रोफेसर हेमंत कोठरी ने बताया की इस समझौते के तहत एडवांस बिल्डिंग मटेरियल एवं सतत विकास हेतु “सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ” की स्थापना की जाएगी।

इसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए तकनीकी सेमिनार, वर्कशॉप, प्रशिक्षण कार्यक्रम और औद्योगिक भ्रमण आयोजित किए जाएंगे।

साथ ही, संयुक्त शोध, तकनीकी आदान-प्रदान और कौशल विकास गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों का प्रसार होगा और विद्यार्थी उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ फैकल्टी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन डॉ. दिलेन्द्र हिरन द्वारा अतिथियों के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए इस साझेदारी को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

इसके बाद डॉ मुकेश श्रीमाली (निदेशक पेसिफीक पॉलिटेक्निक कॉलेज) ने कहा की यह एमओयू शिक्षा और उद्योग के बीच सेतु का कार्य करेगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

इसके पश्चात श्री हितेश शर्मा (Regional Head – Marketing) ने आदित्य बिरला ग्रुप के उत्पादों एवं कंपनी प्रोफाइल के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने उद्योग में उपलब्ध अवसरों और नई तकनीकों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में श्री मनीष गर्ग (Regional Head – Marketing) ने “सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स ” के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यावहारिक ज्ञान पर भी विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में श्री नीरज श्रीमाली द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।