मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Health Plus

लिवर एब्सेस बीमारी से पीढ़ित मरीज को बिना ऑपरेशन एक लीटर से ज्यादा मवाद निकाल कर गंभीर बीमारी से दिलाई राहत

मुख्य बिंदु
  • पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग ने लिवर एब्सेस से पीढ़ित 41 वर्षीय मरीज के लिवर से एक लीटर से ज्यादा मवाद निकाल कर उसे भविष्य में होने वाले गंभीर बीमारी से बचाया।
  • इस बीमारी से बचाव में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ.
  • वीरेन्द्र गोयल एवं उनकी टीम का सहयोग रहा।
  • दसअसल उदयपुर जिले के निवासी 41 वर्षीय मरीज शांति लाल पिछले 6 महीने से छाती में हल्का दर्द, पेट के दाएं भाग में दर्द, बुखार, कंपकंपी और रात में पसीना आने की समस्या से पीढ़ित था।
  • कई जगह दिखाया लेकिन कोई आराम नहीं मिला।
  • मरीज के परिजन उसे पीएमसीएच लेकर आए एवं मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ.
WAf𝕏TGin✉🖨
लिवर एब्सेस बीमारी से पीढ़ित मरीज को बिना ऑपरेशन एक लीटर से ज्यादा मवाद निकाल कर गंभीर बीमारी से दिलाई राहत

उदयपुर । पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग ने लिवर एब्सेस से पीढ़ित 41 वर्षीय मरीज के लिवर से एक लीटर से ज्यादा मवाद निकाल कर उसे भविष्य में होने वाले गंभीर बीमारी से बचाया। इस बीमारी से बचाव में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ.वीरेन्द्र गोयल एवं उनकी टीम का सहयोग रहा।

दसअसल उदयपुर जिले के निवासी 41 वर्षीय मरीज शांति लाल पिछले 6 महीने से छाती में हल्का दर्द, पेट के दाएं भाग में दर्द, बुखार, कंपकंपी और रात में पसीना आने की समस्या से पीढ़ित था। कई जगह दिखाया लेकिन कोई आराम नहीं मिला।

मरीज के परिजन उसे पीएमसीएच लेकर आए एवं मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ.वीरेन्द्र गोयल को दिखाया। मरीज की सोनोग्राफी कराई तो मरीज के लिवर में एक बडे फोडे का पता चला जिसका की तुरन्त उपचार किया गया।

डॉ. वीरेन्द्र गोयल ने बताया कि रेडियोलॉजी विभाग की मदद से बिना ऑपरेशन किए मरीज के लिवर से पिगटेल नली लगाकर लगभग एक लीटर से अधिक मवाद निकाली गई। डॉ.गोयल ने स्पष्ट किया कि यह बीमारी लाखों में किसी एक मरीज को होती है। इस बीमारी का समय रहते यदि उपचार न किया जाए, तो लीवर के फोड़े घातक हो सकते हैं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

मरीज अभी पूरी तरह से स्वस्थ्य है एवं उसे छुट्टी दे दी गई है। मरीज के परिजनों ने चेयरमेन राहुल अग्रवाल, हॉस्पिटल मैनेजमेन्ट एवं चिकित्सकों की टीम को धन्यवाद दिया।