मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

सीटीएई में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस का आयोजन

उदयपुर। कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग (CTAE), महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना

WAf𝕏TGin🖨
सीटीएई में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस का आयोजन

उदयपुर। कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग (CTAE), महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस का आयोजन NSS इकाई-1 द्वारा उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाजसेवा, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में NSS कार्यक्रम अधिकारी ई. विवेक मीणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए NSS के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि NSS विद्यार्थियों को समाज के साथ जोड़ने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण, अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने विद्यार्थियों से समाज की विभिन्न समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्री बलराम शर्मा, स्काउट प्रभारी तथा डॉ. रवि मेघवाल, प्रथम वर्ष प्रभारी, डॉ खेमराज मीणा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को NSS इकाई द्वारा गत वर्ष किए गए सात दिवसीय NSS विशेष शिविर सहित विभिन्न सामाजिक जागरूकता एवं सेवा गतिविधियाँ प्रमुख रही ।

कार्यक्रम के दौरान प्रथम वर्ष स्वयंसेवक लक्षिता, अनुष्का, खनक,हर्षिता,हितेषी द्वारा साइबर सुरक्षा एवं एआई के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर भाषण एवं जागरूकता प्रस्तुतियाँ दी गईं।

कार्यक्रम का समापन समाजसेवा, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में निरंतर योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ ।