मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

कृषि महाविद्यालय, भीलवाड़ा में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए भव्य दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कृषि महाविद्यालय, भीलवाड़ा में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत

WAf𝕏TGin✉🖨
कृषि महाविद्यालय, भीलवाड़ा में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए भव्य दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कृषि महाविद्यालय, भीलवाड़ा में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु भव्य दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. के. के. यादव ने माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कृषि स्नातक प्रथम वर्ष के 67 विद्यार्थियों का वरिष्ठ छात्राओं, प्रियांशी जांगीड़ और आशी मित्तल द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. के. के. यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री एवं रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि संस्कारवान, जिम्मेदार और समाजोपयोगी नागरिक बनना भी है।

उन्होंने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने तथा अपने ज्ञान का उपयोग किसान कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया।

दीक्षारम्भ कार्यक्रम की शैक्षणिक एवं संस्थागत महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ऐसा आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. के. एल. जीनगर ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं व्यावहारिक ज्ञान का महत्व बताया।

उन्होंने कृषि शिक्षा में प्रयोगशाला एवं खेतों में प्रायोगिक अनुभव के साथ आधुनिक कृषि तकनीक, डिजिटल कृषि, नवाचार एवं अनुसंधान को अपनाने पर जोर दिया।

डॉ. सुचित्रा दाधीच ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि दीक्षारंभ कार्यक्रम विद्यार्थियों को सहज करने तथा आत्म विकास करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. रामावतार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियम तथा मूल्यों से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के विकास में विद्यार्थियों के योगदान के बारें में बताया तथा कार्यक्रम के अंत में सभी आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री कमल किशोर, श्री आशीष कुमार मीणा, श्री हरनाथ सिंह कोठारी एवं श्रीमती सुनीता मीणा सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।