मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 19 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

राष्ट्रीय शोध प्रतियोगिता ‘नवदिशा-2026’ में MPUAT की शोधार्थियों ने लहराया परचम

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर के सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय की तीन पीएचडी शोधार्थियों ने होम साइंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (HSAI) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय शोध प्

WAf𝕏TGin✉🖨
राष्ट्रीय शोध प्रतियोगिता ‘नवदिशा-2026’ में MPUAT की शोधार्थियों ने लहराया परचम

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर के सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय की तीन पीएचडी शोधार्थियों ने होम साइंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (HSAI) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय शोध प्रतियोगिता ‘नवदिशा-2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

अविशा सक्सेना ने श्रेणी-5 ‘उद्यमिता, सामाजिक नवाचार एवं कौशल विकास’ में ज़ोनल स्तर पर प्रथम एवं राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने पार्किंग एवं उससे जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सेंसर और अलार्म युक्त एक नवीन आविष्कार ‘स्मार्ट पार्किंग बोर्ड’ विकसित किया।

उन्हीं के निर्देशन में बिपाशा भौमिक ने श्रेणी-1 ‘सतत जीवनशैली एवं जलवायु कार्रवाई’ में ज़ोनल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनका शोध ‘बाहरी दीवारों की फिनिशिंग में चारकोल शीट एवं एसीपी के सतही तापीय व्यवहार का तुलनात्मक अध्ययन’ विषय पर आधारित था।

उनका शोधकार्य प्रोफेसर डॉ. हेमू राठौड़ के निर्देशन में किया गया। इसी श्रेणी में कुमारी सुष्मिता ने ज़ोनल स्तर पर तृतीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया।

उनका शोध कृषि क्षेत्र की महिलाओं में व्यावसायिक लचीलापन विकसित कर जलवायु कार्रवाई को सुदृढ़ करने पर केंद्रित था। उनका शोधकार्य प्रोफेसर डॉ. विशाखा बंसल के निर्देशन में किया गया।

डीन डॉ. सरला लखावत ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनना छात्रों की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने छात्रों को बधाई दी और उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं