मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

सांसद इमरान मसूद का उदयपुर दौरा कल से

दो दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत

मुख्य बिंदु
  • Imran Masood, लोकसभा सदस्य एवं ग्रामीण विकास व पंचायत राज समिति के सदस्य, 19 अप्रैल 2026 से राजस्थान के उदयपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
  • इस दौरान वे एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
  • यह कार्यक्रम उदयपुर स्थित Hotel Lebua (दौलतगढ़) में Dr Prakash Dhakad के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है।
  • कार्यक्रम में राजस्थान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी रहेगी।
  • सांसद का आधिकारिक कार्यक्रम: 19 अप्रैल (रविवार): सांसद सुबह 11:55 बजे दिल्ली से उड़ान संख्या 6E 6376 द्वारा उदयपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम होटल लेबुआ, दौलतगढ़ में करेंगे।
  • 20 अप्रैल (सोमवार): सुबह 7:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे।
WAf𝕏TGin🖨
सांसद इमरान मसूद का उदयपुर दौरा कल से

सहारनपुर/उदयपुर। Imran Masood, लोकसभा सदस्य एवं ग्रामीण विकास व पंचायत राज समिति के सदस्य, 19 अप्रैल 2026 से राजस्थान के उदयपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम उदयपुर स्थित Hotel Lebua (दौलतगढ़) में Dr Prakash Dhakad के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में राजस्थान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी रहेगी।

सांसद का आधिकारिक कार्यक्रम:
19 अप्रैल (रविवार): सांसद सुबह 11:55 बजे दिल्ली से उड़ान संख्या 6E 6376 द्वारा उदयपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम होटल लेबुआ, दौलतगढ़ में करेंगे।

20 अप्रैल (सोमवार): सुबह 7:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे।

21 अप्रैल (मंगलवार): दोपहर 12:30 बजे उड़ान संख्या 6E 6377 से उदयपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था:
सांसद कार्यालय द्वारा इस दौरे के संबंध में जिला प्रशासन को औपचारिक पत्र भेजकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना है।