मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 23 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

एवरेस्ट बीकेसीसी सीज़न 8 के राजस्थान सेमीफाइनल में युवा शेफ्स ने परंपरा और रचनात्मकता का पेश किया संगम

फ्लेवरस ऑफ़ इंडिया थीम के तहत युवा प्रतिभागियों ने पाक कला में अपनी रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और हुनर का किया प्रदर्शन

WAf𝕏TGin✉🖨
एवरेस्ट बीकेसीसी सीज़न 8 के राजस्थान सेमीफाइनल में युवा शेफ्स ने परंपरा और रचनात्मकता का पेश किया संगम

जयपुर। एवरेस्ट बेटर किचन कलिनरी चैलेंज (एवरेस्ट बीकेसीसी) सीज़न8 का राजस्थान सेमीफाइनल जयपुर स्थित स्कूल ऑफ़ हॉस्पिटैलिटी-जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी जयपुर, में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता में होटल प्रबंधन के विद्यार्थियों और उभरते हुए युवा शेफ्स ने हिस्सा लिया तथा अपनी पाक कला, रचनात्मकता और व्यावसायिक दक्षता का प्रदर्शन किया।बैंड वैगन मीडिया द्वारा प्रकाशित बेटर किचन मैगज़ीन के तत्वावधान में आयोजित एवरेस्ट बीकेसीसी सीज़न8 का आयोजन देश के 21 शहरों में फ्लेवरस ऑफ़ इंडिया थीम के अंतर्गत किया जा रहा है।

इस राष्ट्रीय स्तर की पहल का उद्देश्य भारत की समृद्ध पाक विरासत, क्षेत्रीय व्यंजनों और पारंपरिक पकवानों को प्रोत्साहितक रनेके साथ-साथ होटल प्रबंधन के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, तकनीकी कौशल और नवाचार प्रदर्शित करने के लिए एक प्रतिष्ठित मंच उपलब्ध कराना है।जयपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागियों ने अपने व्यंजनों के माध्यम से पाक कला की समझ, रचनात्मक सोच, आकर्षक प्रस्तुति और पेशेवर किचन के मानकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन अनुभवी जूरी सदस्यों शेफ दया शंकर शर्मा, शेफ अभिषेक शर्मा, दीपक शेखर और भारतीय रेलवे के अधिकारी एवं फूड एंथुजियास्ट शशि किरण ने किया।प्रतियोगिता के दौरान भारत गैस (भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड) के एक प्रतिनिधि ने एलपीजी के सुरक्षित उपयोग पर विशेष प्रस्तुति भी दी।

इसमें एलपीजी के सुरक्षित रखरखाव, आवश्यक सावधानियों तथा प्रोफेशनल किचन में इसके सुचारु और प्रभावी संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को एलपीजी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और व्यावसायिक रसोई में सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था।इस अवसर पर मनीष श्रीवास्तव, डीन, स्कूल ऑफ ़हॉस्पिटैलिटी, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी ने कहा, “एवरेस्ट बेटर किचन कलिन रीचैलेंज विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई से आगे बढ़कर अपनी पाक कला, रचनात्मकता और प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

इस तरह की पहल शैक्षणिक संस्थानों और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के बीच संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देती हैं। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अपने पेशे में सफल होने के लिए आवश्यक दक्षताओं का विकास होताहै।

हमें जेईसी आरसी यूनिवर्सिटी में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करने और भविष्य के हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के प्रयास में योगदान देन की खुशी है।”बेटर किचन की पब्लिशर एवं बैंड वैगन मीडिया की फाउंडर एंड डायरेक्टर एकता भार्गव ने कहा, “एवरेस्ट बीकेसीसी में हमारा उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं है, बल्कि ऐसे सार्थक मंच तैयार करना है, जहां युवा प्रतिभाओं को पहचान मिले, उनका आत्मविश्वास बढ़े और उन्हें भविष्य में करियर के बेहतर अवसरों से जुड़ने का मौका मिले।

एवरेस्ट बीकेसीसी के माध्यम से हम भारत की समृद्ध पाक विरासत का उत्सव मनाने के साथ युवा शेफ्स को पारंपरिक स्वादों के साथ रचनात्मकता और नवाचार का समावेश करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

हमारा प्रयास उभरती प्रतिभाओं को इंडस्ट्री के अवसरों से जोड़ना और नई पीढ़ी के शेफ्स को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करना है।”जूरी सदस्य के रूप में अपने अनुभव साझा करते हुए शशि किरण ने कहा, “एवरेस्ट बीकेसीसी सीज़न8 के राजस्थान सेमीफाइनल का हिस्सा बनना मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा।

विद्यार्थियों की रचनात्मकता, जुनून, तकनीकी कौशल और प्रस्तुति ने मुझे विशेष रूप से प्रभावित किया। पारंपरिक भारतीय स्वादों को आधुनिक पाक तकनीकों और नए प्रयोगों के साथ प्रस्तुत करने का उनका अंदाज सराहनीय था।

प्रतियोगिता के दौरान उनके आत्मविश्वास, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रतिप्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। एवरेस्ट बीकेसीसी जैसे मंच युवा शेफ्स को सीखने, नए प्रयोग करने और स्वयं को चुनौती देने का अवसर प्रदान करते हैं।

इससे उन्हें भविष्य में बदलती हुई पाक कला इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के लिए तैयार होने में मदद मिलती है।”जयपुर सेमीफाइनल एवरेस्ट बीकेसी सीसीज़न8 की यात्रा का दूसरा पड़ाव रहा।

प्रतियोगिता का आयोजन अगले 19 शहरों में भी किया जाएगा, जिसके बाद मार्च 2027 के तीसरे सप्ताह में मुंबई में ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा।विभिन्न शहरों में आयोजित सेमीफाइनल के विजेताओं के साथ चयनित वाइल्ड कार्ड प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के निर्धारित नियमों के अनुसार राष्ट्रीय स्तर के फिनाले में प्रवेश मिलेगा, जहां एवरेस्ट बीकेसी सीसीज़न8 के राष्ट्रीय विजेता की घोषणा की जाएगी।

प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय करियर के अवसर को भी जोड़ा गया है। राष्ट्रीय विजेता को जोजो इंटरनेशनल के माध्यम से अमेरिका में यूएसजे-1 वीज़ा कार्यक्रम के तहत 12 महीने की इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जाएगा।

जोजो इंटरनेशनल इस प्रतियोगिताका इंटरनेशनल प्लेसमेंट पार्टनर है।एवरेस्ट बीकेसी सीसीज़न8 को हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई प्रतिष्ठित उद्योग भागीदारों का सहयोग प्राप्त है।

एवरेस्ट इस प्रतियोगिता का टाइटल पार्टनर, भारत गैस (भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड) एनर्जी पार्टनर, जोजो इंटरनेशनल इंटरनेशनल प्लेसमेंट पार्टनर तथा शेफ्स अनलिमिटेड यूनिफॉर्म पार्टनर है।फ्लेवरस ऑफ ़इंडिया थीम के माध्यम से प्रतियोगिता युवा शेफ्स को भारत की विविध पाक परंपराओं को जानने, पारंपरिक व्यंजनों को संरक्षित करने तथा क्षेत्रीय खानपान को उसकी मौलिकता बनाए रखते हुए रचनात्मकता और नवाचार के साथ प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करती है।एवरेस्ट बीकेसीसी और अपनी अन्य इंडस्ट्री पहलों के माध्यम से बेटर किचन हॉस्पिटैलिटी शिक्षा और व्यावसायिक जगत के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

व्यावहारिक प्रशिक्षण, इंडस्ट्री के साथ संवाद, प्रतिभाओं को पहचान और करियर विकास के अवसर उपलब्ध कराकर इस का उद्देश्य युवाप्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा भारत और विदेशों में उपलब्ध अवसरों के लिए हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की अगली पीढ़ी का तैयार करना है।एवरेस्ट बीकेसी सीसीज़न8 राजस्थान सेमीफाइनल के विजेता प्रथम स्थानः रजत कुमार जांगिड़ एवं जितेंद्र सिंह - जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, द्वितीय स्थान (संयुक्त)ः रत्नेश कुमार एवं मोहित सिंह शेखावत - विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी और पीयूषडे एव ंदिग्विजय सिंह सिसोदिया - आईएचएम जयपुर तृतीय स्थानः सियातमुआकर एवं गौरवमान - मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर।