मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 23 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

कोलंबोः डीएफसीसीआइएल की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

डीएफसीसीआइएल कोमिला एफआइडीआइसी एशिया-पैसिफिक अवार्ड

मुख्य बिंदु
  • भारत के ‘डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है।
  • डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित एफआइडीआईसी एशिया-पैसिफिक सम्मेलन में प्रतिष्ठित एफआइडीआईसी एशिया-पैसिफिक प्रोजेक्ट अवार्ड 2026 की लार्ज प्रोजेक्ट श्रेणी में सम्मानित किया गया।
  • यह सम्मान पूर्वी और पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के विशाल नेटवर्क, आधुनिक इंजीनियरिंग, तकनीकी उत्कृष्टता तथा देश की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को मजबूत बनाने में डीएफसीसीआइएल के योगदान को दर्शाता है।
  • इसके लिए डीएफसीसीआइएल के प्रबंध निदेशक श्री आलोक तिवारी को सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया।
  • उनके साथ श्री पवन कुमार, कार्यकारी निदेशक (ईडी) भी शामिल रहे।
  • बडे प्रोजेक्ट क की श्रेणी में मिला अवार्डडीएफसीसीआइएल को कोलंबो में एफआइडीआईसी एशिया-पैसिफिक प्रोजेक्ट अवार्ड 2026 की लार्ज प्रोजेक्ट श्रेणी में सम्मान मिला।
WAf𝕏TGin✉🖨
कोलंबोः डीएफसीसीआइएल की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

नोएडा । भारत के ‘डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित एफआइडीआईसी एशिया-पैसिफिक सम्मेलन में प्रतिष्ठित एफआइडीआईसी एशिया-पैसिफिक प्रोजेक्ट अवार्ड 2026 की लार्ज प्रोजेक्ट श्रेणी में सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पूर्वी और पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के विशाल नेटवर्क, आधुनिक इंजीनियरिंग, तकनीकी उत्कृष्टता तथा देश की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को मजबूत बनाने में डीएफसीसीआइएल के योगदान को दर्शाता है।

इसके लिए डीएफसीसीआइएल के प्रबंध निदेशक श्री आलोक तिवारी को सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया।

उनके साथ श्री पवन कुमार, कार्यकारी निदेशक (ईडी) भी शामिल रहे।बडे प्रोजेक्ट क की श्रेणी में मिला अवार्डडीएफसीसीआइएल को कोलंबो में एफआइडीआईसी एशिया-पैसिफिक प्रोजेक्ट अवार्ड 2026 की लार्ज प्रोजेक्ट श्रेणी में सम्मान मिला।

यह पुरस्कार इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग समुदाय की ओर से है, जिसे बड़ी परियोजनाओं की योजना बनाने और उन्हें पूरा करने का व्यापक अनुभव है।यह पुरस्कार डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के आधुनिक इंजीनियरिंग, विद्युतीकृत डबल-ट्रैक इंफ्रास्ट्रक्चर, गतिशील आवाजाही और लॉजिस्टिक सेक्टर में तेजी से सुधार के लिए मिला।

तकरीबन 1.24 लाख करोड़ रुपये की लागत से विकसित 2,843 किलोमीटर लंबे इन कॉरिडोरों में माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाई गई है। ईडीएफसी लुधियाना से सोननगर तक 1,337 किलोमीटर और डब्ल्यूडीएफसी दादरी से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट तक 1,506 किलोमीटर लंबा है।

यह सम्मान भारत की रेल माल परिवहन क्षमता और विश्वस्तर पर रेल इंजीनियरिंग उपलब्धि को रेखांकित करता है।डीएफसी औद्योगिक क्षेत्रों, उत्पादन केंद्रों, फ्रेट टर्मिनलों और भारत के मुख्य बंदरगाहों को जोड़ता है।

इस कॉरिडोर पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 1,500 मीटर तक लंबी और भारी मालगाड़ियां दौड़ाई जा सकती हैं। इस परियोजना से देश में आज माल परिवहन तेज और सुगम हो रहा है, परिवहन समय तेजी से घट रहा है और भंडारण लागत गिर रही है।

कच्चे माल और तैयार उत्पादों की बेहतर आपूर्ति से उद्योग, खनन, कृषि और व्यापार को उल्लेखजनक बढ़ावा मिल रहा है। बंदरगाहों स बेहतर कनेक्टिविटी निर्यात-आयात को गति मिल रही है, वहीं नए टर्मिनल और वेयरहाउस निवेश व रोजगार के नए अवसर गढ ़रहे हैं।

साथ ही, मालगाड़ियों के अलग और विशेष ट्रैक पर सरपट दौड़ने से मौजूदा रेलमार्गों पर यात्री रेलगाड़ियों की समयबद्धता में तेजी से सुधार आर हा है।डीएफसीसीआइएल ने अपने प्रमुख अनुबंधों में जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से निर्धारित करने और समुचित अनुबंध प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए एफआइडीआइसी की 1999 की येलो बुक के मापदंडों का भी उपयोग किया है।एफआइडीआईसी का अंतरराष्ट्रीय महत्ववर्ष 1913 में स्थापित इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ कंसल्टिंग इंजीनियर्स परामर्शदाता इंजीनियरों के राष्ट्रीय संघों का विश्वशस्तगरीय संगठन है।

इसके नेटवर्क में करीब 100 देशों के 10 लाख से अधिक इंजीनियरिंग पेशेवर और लगभग 40,000 कंपनियां शामिल हैं। एफआइडीआइसी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और लगातार विकास को बढ़ावा देता है।

इसके मानक अनुबंध दस्तावेजों का इस्तेमाल दुनियाभर में बड़ी निर्माण परियोजनाओं में होता है। अंतरराष्ट्रीय विकास बैंकों से वित्तपोषित परियोजनाओं में भी इन मानकों को व्यापक मान्यता प्राप्त है।

एफआइडीआइसी एशिया-पैसिफिक इसका क्षेत्रीय समूह है, जिसमें 20 से अधिक देशों के सदस्य संघ शामिल हैं।

इस संस्था से मिलने वाला सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह वैश्विक इंजीनियरिंग समुदाय की मान्यता है, जिस बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना, प्रबंधन और क्रियान्वयन का व्यापक अनुभव है।