मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 19 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

मेवाड़ के 75वें श्री एकलिंग दीवान महाराणा भगवत सिंह जी मेवाड़ की 42वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक स्मरण

77वें श्री एकलिंग दीवान श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने दादाश्री को किया नमन

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर : मेवाड़ के 75वें श्री एकलिंग दीवान श्रीजी हुजूर महाराणा भगवत सिंह जी मेवाड़ की 42वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उदयपुर स्थित महासतियाजी में विधि-विधान से तर्पण एवं पूजन आदि हुए।इस अवसर पर 74वें श्री एकलिंग दीवान श्रीजी हुजूर महाराणा भूपाल सिंह जी, 75वें श्री एकलिंग दीवान श्रीजी हुजूर महाराणा भगवत सिंह जी मेवाड़ एवं 76वें श्री एकलिंग दीवान श्रीजी हुजूर महाराणा अरविन्द सिंह जी मेवाड़ की छतरियों को पुष्पमालाओं और आशापाल के पत्तों से सुसज्जित किया गया।

महाराणा भगवत सिंह जी मेवाड़ की छतरी पर पुरोहितजी, कर्मांत्रीजी एवं पंडितों द्वारा पारंपरिक विधि-विधान के साथ पुण्यकर्म किए।

तत्पश्चात नैवेद्य अर्पण, आरती एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से महाराणा भगवत सिंह जी मेवाड़ का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।दिवंगत 75वें श्री एकलिंग दीवान की पुण्यतिथि पर मेवाड़ की धार्मिक एवं राजपरंपराओं के अनुरूप महाराणा साहब के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया गया।