मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के शिविर का समापन राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका:  डॉ. शर्मा

मुख्य बिंदु
  • महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक मात्स्यकी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर (05-11 फरवरी, 2026) का समापन आज 11 फरवरी को मुख्य अतिथि डॉ.
  • शर्मा (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा अनुसंधान सलाहकार समिति के नव नियुक्त सदस्य) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ.
  • सुमन ताकर की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
  • इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डॉक्टर शर्मा ने स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि उन्हें अपने राष्ट्रीय के निर्माण में पूरा योगदान देना चाहिये, युवाओं से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है।
  • युवा शक्ति टीम वर्क के रूप में अगर किसी भी कार्य को अपने हाथों में लेकर करने का मन बना लें तो कोई भी काम असम्भव नहीं है।
  • विशेष शिविर के दौरान स्वयं सेवकों द्वारा किए गए कार्यों की डॉ.
WAf𝕏TGin🖨
राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के शिविर का समापन  राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका:  डॉ. शर्मा

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक मात्स्यकी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर (05-11 फरवरी, 2026) का समापन आज 11 फरवरी को मुख्य अतिथि डॉ. बी.के. शर्मा (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा अनुसंधान सलाहकार समिति के नव नियुक्त सदस्य) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन ताकर की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डॉक्टर शर्मा ने स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि उन्हें अपने राष्ट्रीय के निर्माण में पूरा योगदान देना चाहिये, युवाओं से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है।

युवा शक्ति टीम वर्क के रूप में अगर किसी भी कार्य को अपने हाथों में लेकर करने का मन बना लें तो कोई भी काम असम्भव नहीं है।

विशेष शिविर के दौरान स्वयं सेवकों द्वारा किए गए कार्यों की डॉ. बी.के. शर्मा ने खुले दिल से सराहना की साथ ही संभाग स्तरीय किसान मेले (7 से 9 फरवरी, 2026) में स्वयंसेवकों द्वारा दिए गए योगदान के लिए उन्हें बधाई दी।

शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, श्रमदान, विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना को बढ़ावा देना था।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन ताकर ने सात दिवसीय विशेष शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि इन्हें अपनी पढ़ाई के साथ - साथ समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों में से हर्षित, किरण, ओवेश, प्रियंका आदि ने अपने अपने साथ दिवसीय विशेष शिविर के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन किरण ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन ओवेश ने दिया।