मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

नववर्ष पर MPUAT के फार्म मशीनरी विभाग में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

हर साल की तरह इस बार भी 50 पौधे लगाए गए, स्टाफ ने ली देखभाल की जिम्मेदारी

मुख्य बिंदु
  • महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT) के फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग विभाग में नववर्ष के पहले दिन पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • यह परंपरा वर्ष 2023 में प्रारंभ की गई थी और तब से प्रतिवर्ष विभाग में पौधारोपण किया जा रहा है।
  • इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ.
  • सांवल सिंह मीणा ने बताया कि हर नए साल की शुरुआत प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जाती है।
  • उन्होंने बताया कि इस वर्ष विभाग परिसर में जामुन, अंजीर, अशोक जैसे फलदार और छायादार वृक्षों के साथ-साथ कई सजावटी पौधे भी लगाए गए हैं।
  • कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि प्रत्येक स्टाफ सदस्य ने न केवल एक पौधा लगाया, बल्कि उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं ली।
WAf𝕏TGin✉🖨
नववर्ष पर MPUAT के फार्म मशीनरी विभाग में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT) के फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग विभाग में नववर्ष के पहले दिन पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह परंपरा वर्ष 2023 में प्रारंभ की गई थी और तब से प्रतिवर्ष विभाग में पौधारोपण किया जा रहा है।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. सांवल सिंह मीणा ने बताया कि हर नए साल की शुरुआत प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जाती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विभाग परिसर में जामुन, अंजीर, अशोक जैसे फलदार और छायादार वृक्षों के साथ-साथ कई सजावटी पौधे भी लगाए गए हैं।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि प्रत्येक स्टाफ सदस्य ने न केवल एक पौधा लगाया, बल्कि उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं ली। इससे यह सुनिश्चित किया गया कि लगाए गए पौधे सिर्फ प्रतीकात्मक न रहकर वास्तव में विकसित हों और विभाग की हरियाली में योगदान दें।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ. सी. पी. दोशी, डॉ. नवीन कुमार सी., इंजी. नरेन्द्र कुमार यादव, इंजी. भारत कुमार, इंजी. मोहित, इंजी. यशपाल यादव, श्री नारायण जी, श्री रोसन जी, श्री इरशाद जी, श्री भंवर जी, श्री मोहन जी सहित अन्य सभी स्टाफ सदस्य उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और विभाग की इस हरित पहल की सराहना की।