मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 28 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

राजस्थान कृषि महाविद्यालय में दस दिवसीय ‘दीक्षारंभ का भव्य आयोजन

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के

WAf𝕏TGin✉🖨
राजस्थान कृषि महाविद्यालय में दस दिवसीय ‘दीक्षारंभ का भव्य आयोजन

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 19 से 28 नवंबर तक दस दिवसीय ‘दीक्षारंभ’ इंडक्शन कम फाउंडेशन कोर्स का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) की भावना के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक, नेतृत्व, अनुशासन, सामाजिक सरोकार एवं व्यक्तित्व विकास से जोड़ना रहा।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. लोकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा कार्यक्रम संयोजक डॉ. कपिल देव आमेटा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की स्थापना, संरचना एवं कार्यप्रणाली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, कृषि को एक व्यावसायिक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा के रूप में समझने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ अनुभवात्मक एवं व्यावहारिक गतिविधियों को विशेष महत्व दिया गया। विद्यार्थियों ने प्रताप गौरव केंद्र का भ्रमण कर महाराणा प्रताप के जीवन एवं कृषि में उनके योगदान को जाना। वहीं जैविक खेती इकाई के भ्रमण के माध्यम से जैविक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशेषज्ञ व्याख्यान प्रमुख आकर्षण रहे। प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक अनुराग ने ‘महाराणा प्रताप का कृषि में योगदान विषय पर ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक जानकारी दी। डॉ. अमित खंडेलवाल ने ‘अध्ययन के साथ स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली का महत्व’ विषय पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। पूर्व कुलगुरु स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय डॉ. बी.आर. छीपा ने ‘साक्षात्कार की तैयारी कैसे करें’ विषय पर करियर निर्माण एवं इंटरव्यू कौशल के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वहीं दीपक इक्षर ने नेतृत्व विकास, सकारात्मक सोच एवं लक्ष्य निर्धारण पर प्रेरक व्याख्यान दिया।

दस दिवसीय कार्यक्रम में नशा मुक्ति, ‘जल ही जीवन’, स्काउट, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त रंगोली, कृषि प्रश्नोत्तरी एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों एवं संकाय सदस्यों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों से संवाद कर अपने-अपने विभागों की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों, विषयों तथा उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि के चार वर्षीय पाठ्यक्रम, विभिन्न सेमेस्टरों में पढ़ाए जाने वाले विषयों, प्रायोगिक कार्यों एवं शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई, जिससे विद्यार्थी अपनी आगामी शैक्षणिक यात्रा एवं भविष्य की संभावनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।

दस दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन भव्य फ्रेशर्स पार्टी के साथ हुआ। इस अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगीत, नृत्य एवं अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियों के साथ आयोजित परिचय एवं संवाद सत्र ने विद्यार्थियों को एक-दूसरे से जुड़ने तथा महाविद्यालय के वरिष्ठ विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने का अवसर प्रदान किया।

 

इस प्रकार ‘दीक्षारंभ’ नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए महज एक परिचयात्मक कार्यक्रम न होकर कृषि शिक्षा, व्यावहारिक ज्ञान, करियर मार्गदर्शन, सांस्कृतिक सहभागिता एवं सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।