मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

एक्शन मोड में नगर निगम, स्टेशन राममंदिर रोड से सब्जी मंडी तक कार्यवाही 

के डी अब्बासी 

के डी अब्बासी

मुख्य बिंदु
  • शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का एक्शन सोमवार को भी नजर आया।
  • निगम की टीम ने सोमवार को स्टेशन राममंदिर रोड से मुख्य बाजार होते हुए सब्जी मंडी तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
  • अतिक्रमण जाप्ता प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि नगर निगम लगातार पूरे शहर में मुनादी कर क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दे रहा है कि वे स्वयं अपने अतिक्रमण हटा लें।
  • इसी क्रम में सोमवार को निगम की अतिक्रमण निरोधक टीम ने स्टेशन क्षेत्र के सब्जीमंडी रंगपुर रोड ,स्टेशन क्षेत्र के मुख्य बाजार और राममंदिर रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया।
  • कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर लगाए गए बैनर, होर्डिंग और बाहर रखे सामान को हटवाया गया।
  • साथ ही फुटपाथ और उसके आगे लगे ठेले-थड़ियों को भी हटाया गया, जिससे मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।
WAf𝕏TGin🖨
एक्शन मोड में नगर निगम, स्टेशन राममंदिर रोड से सब्जी मंडी तक कार्यवाही 

कोटा। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का एक्शन सोमवार को भी नजर आया।

निगम की टीम ने सोमवार को स्टेशन राममंदिर रोड से मुख्य बाजार होते हुए सब्जी मंडी तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

अतिक्रमण जाप्ता प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि नगर निगम लगातार पूरे शहर में मुनादी कर क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दे रहा है कि वे स्वयं अपने अतिक्रमण हटा लें।

इसी क्रम में सोमवार को निगम की अतिक्रमण निरोधक टीम ने स्टेशन क्षेत्र के सब्जीमंडी रंगपुर रोड ,स्टेशन क्षेत्र के मुख्य बाजार और राममंदिर रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया।

कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर लगाए गए बैनर, होर्डिंग और बाहर रखे सामान को हटवाया गया। साथ ही फुटपाथ और उसके आगे लगे ठेले-थड़ियों को भी हटाया गया, जिससे मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। एक थड़ी वाले का एक हजार का चालन भी बनाया गया।

निगम टीम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।निगम की कार्यवाही की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की है।