मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

चिकित्सक व अधिवक्ता पुत्रों ने संपन्न कराया ,माँ का नैत्रदान 

मुख्य बिंदु
  • मुक्ति मार्ग नयापुरा निवासी अधिवक्ता महेश शर्मा,वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक दिनेश शर्मा व मुकेश शर्मा की माताजी आशा देवी का आकस्मिक निधन हुआ ।
  • साधारण,सरल,मिलनसार व विनम्र स्वभाव की आशा ने प्रारंभ से ही अपने परिवार के सदस्यों को सामाजिक कार्य में अग्रणी देखा ।
  • आशा के पति स्व० मदन लाल शर्मा शहर की कई सारी सामाजिक संस्थाओं जैसे बार काउंसिल ,गुर्जर गौड़ समाज,अभिभाषक परिषद में शीर्ष पदों पर रहे ।
  • अपने पिता की यही संस्कार आशा जी ने अपने बच्चों में भी देखें ।
  • आज जब आशा जी का देवलोक गमन हुआ तो सभी पुत्रों ने सहमति कर तुरंत ही शाइन इंडिया फाउंडेशन को नेत्रदान करवाने के लिए संपर्क किया ।
  • नैत्रदान की प्रक्रिया को परिवार की सभी महिलाओं और पुरुषों ने देखा, मौके पर प्रक्रिया को देखा तो नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियां उसी समय दूर हुई ।
WAf𝕏TGin🖨
चिकित्सक व अधिवक्ता पुत्रों ने संपन्न कराया ,माँ का नैत्रदान 

मुक्ति मार्ग नयापुरा निवासी अधिवक्ता महेश शर्मा,वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक दिनेश शर्मा व मुकेश शर्मा की माताजी आशा देवी का आकस्मिक निधन हुआ । साधारण,सरल,मिलनसार व विनम्र स्वभाव की आशा ने प्रारंभ से ही अपने परिवार के सदस्यों को सामाजिक कार्य में अग्रणी देखा । आशा के पति स्व० मदन लाल शर्मा शहर की कई सारी सामाजिक संस्थाओं जैसे बार काउंसिल ,गुर्जर गौड़ समाज,अभिभाषक परिषद में शीर्ष पदों पर रहे ।

अपने पिता की यही संस्कार आशा जी ने अपने बच्चों में भी देखें । आज जब आशा जी का देवलोक गमन हुआ तो सभी पुत्रों ने सहमति कर तुरंत ही शाइन इंडिया फाउंडेशन को नेत्रदान करवाने के लिए संपर्क किया । 

नैत्रदान की प्रक्रिया को परिवार की सभी महिलाओं और पुरुषों ने देखा, मौके पर प्रक्रिया को देखा तो नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियां उसी समय दूर हुई । अंतिम संस्कार में शहर के कई गणमान्य नागरिक,होम्योपैथिक चिकित्सक,सामाजिक कार्यकर्ता,नयापुरा व्यापार मंडल,अभिभाषक परिषद ,ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।