मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

विद्यार्थियों ने की शपथ ग्रहण जिंदगी के बेहतर कुछ नहीं - डॉ. वैदेही

कोटा। जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावली में विश्व आत्महत्या रोकथाम जागरूकता माह के कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. वैदेही गौतम ने आत्महत्या रोकथाम की विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण करवाई।

WAf𝕏TGin🖨

बच्चों ने शपथ ली कि हम आज आत्महत्या रोकथाम के लिए आज हम यह संकल्प लेते हैं कि जीवन अनमोल है और इसकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। आइए मिलकर आत्महत्या की इस प्रवृत्ति को रोकें, एक-दूसरे का संबल बनें और जीवन के प्रति उम्मीद और विश्वास का वातावरण तैयार करें।

प्रधानाचार्य डॉ. वैदेही गौतम कहा कि ईश्वर नें मनुष्य की सुंदर रचना की है अत: स्वयं से प्रेम कीजिये,स्वयं ही स्वयं के आदर्श बनिए,सत्कर्म करते हुए लक्ष्य की और बढते रहिये,जिन्दगी से बेहतर और बढ़कर कुछ नहीं होता। जब कोई व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव, निराशा या असामान्य खुशी या सामाजिक दूरी बनाता है तो ऐसे व्यक्ति से व्यक्तिगत बात करनी चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए।

डॉ. गौतम ने बताया की आत्महत्या केवल एक व्यक्ति की मृत्यु नहीं होती वरन पूरे परिवार व रिश्ते इससे प्रभावित होते हैं। प्रारंभ में शारीरिक शिक्षक नन्दलाल साळवी ने भी विचार व्यक्त कर कहा कि समय रहते अगर व्यक्ति के व्यवहार को पहचान लिया जाए तो किसी की जिन्दगी को बचाया जा सकता है।

श्रीमती मोनिका यादव द्वारा सभी का धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में ममता पालीवाल,प्रीती उपाध्याय,अनीता कुमारी, अरविन्द कुमार, अभिनय कलवाड़िया, श्याम सुन्दर गुप्ता एवं विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।