मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

श्रवण मास राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता के परिणाम

कोटा। श्रवण मास आस्था प्रकृति एवं प्रेम का उत्सव विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए हैं। प्रतियोगिता समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत गांधीनगर की कोटा जिला इकाई द्वारा आयोजित की गई।

WAf𝕏TGin🖨
श्रवण मास राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता के परिणाम

कोटा। श्रवण मास आस्था प्रकृति एवं प्रेम का उत्सव विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए हैं।

प्रतियोगिता समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत गांधीनगर की कोटा जिला इकाई द्वारा आयोजित की गई।

संस्थान के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. मुकेश कुमार व्यास स्नेहिल ने बताया प्रतियोगिता में 8 राज्यों के 92 प्रतियोगियों ने भाग लिया था।राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन ने बताया श्रावणी समरस गौरव सम्मान के लिए प्रथम पूनम जैन अग्रवाल, अहमदाबाद एवं हेमवती 'हेम' धौलपुर ,द्वितीय कुसुम रानी सिंघल, बल्लभगढ़, हरियाणा एवं दशरथ कुमार साहू, राजिम, छत्तीसगढ़ ,तृतीय मीनाक्षी कर्ण, जमशेदपुर, झारखंड, राधेश्याम शर्मा, कोटा, रविकांत सनाढ्य, भीलवाड़ा, एवं कवि महेश पंचोली कोटा रहे।

श्रावणी समरस सौरभ सम्मान के लिए उत्कृष्ट रचनाओं के लिए प्रमोद मिश्र, बड़वानी, मध्य प्रदेश,.डॉ विजय प्रताप सिंह, अहमदाबाद ,नीलचित्रा व्यास, उदयपुर, नरसिंगाराम जीनगर, बाड़मेर ,डॉ रामावतार शर्मा, बाड़ी, धौलपुर,.प्रेम सोनी, भीलवाड़ा ,अशोक आनन, शाजापुर, मध्य प्रदेश, वंदना शास्त्री राही, गुजरात , सुनील कुमार रायपुर राजा, उत्तर प्रदेश, नूतन लाल साहू, छत्तीसगढ़,.प्रतिभा पाल, कोटा,परमजीत सिंह, जमशेदपुर, भूपसिंह परमार, धौलपुर ,रश्मि वैभव गर्ग, कोटा, डॉ शालिनी शर्मा, गांधीनगर, गुजरात एवं अंजना मनोज गर्ग, भरतपुर विजेता रहे।