मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

महानरेगा समीक्षा बैठक आयोजित

जिला कलक्टर इन्द्रसिंह राव की अध्यक्षता में महानरेगा योजना के तहत जिले में हुए कार्यों की समीक्षा बैठक मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित की गई

WAf𝕏TGin🖨
महानरेगा समीक्षा बैठक आयोजित

बारां। जिला कलक्टर इन्द्रसिंह राव की अध्यक्षता में महानरेगा योजना के तहत जिले में हुए कार्यों की समीक्षा बैठक मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित की गई और अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

कलक्टर राव ने बैठक में कहा कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत श्रमिकों का नियोजन बढ़ाने की आवश्यकता है साथ ही श्रमिकों को समयबद्ध सीमा में भुगतान भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की जांच प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग टीमे बनाकर किया जाना चाहिए जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता को समाप्त किया जा सके।

बैठक में सीईओ जिला परिषद बृजमोहन बैरवा ने महानरेगा श्रमिकों को आधार बेस पेमेन्ट सिस्टम से जोड़ने, आधार सीडिंग करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित कार्य पूर्ण करने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय के बकाया पेमेन्ट का 31 मई तक भुगतान करने, डांग, स्वविवेक एवं गुरू गोलवलकर योजना के तहत कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर समस्त विकास अधिकारी, जिला परिषद के कर्मचारी आदि मौजूद थे।