मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

रविवार एवं सोमवार को इन ग्राम पंचायतों में पहुंचेगा ग्राम रथ,

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की देगा जानकारी

मुख्य बिंदु
  • जिले में चल रहे एलईडी वैन आधारित ‘‘ग्राम रथ ’’ आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो की जानकारी के लिए अत्यंत लाभदायी सिद्व हो रहा है।
  • जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि जिले में ग्रामीण रथ के लिए जारी किये गए कार्यक्रम के अनुसार रविवार, 10 मई को जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हड्डा, काणोद, बांकलसर, सदराउ एवं मोहनगढ में ग्राम रथ जायेगा।
  • इसी प्रकार सोमवार 11 मई को ग्राम पंचायत नेहड़ाई, खींया, खींवसर, काठौड़ी एवं बोहा ग्राम में ग्राम रथ जायेगा एवं सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।
  • इसी प्रकार पोकरण विधानसभा क्षेत्र में रविवार, 10 मई को ग्राम पंचायत दिधू, आसकन्द्रा, सत्याया, घंटियाली एवं नाचना तथा सोमवार, 11 मई को सांकड़िया, शेखों का तला, पांचे का तला, खारिया, भारेवाला, ग्राम पंचायत में ग्राम रथ जायेगा एवं सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।
WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर। जिले में चल रहे एलईडी वैन आधारित ‘‘ग्राम रथ ’’ आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो की जानकारी के लिए अत्यंत लाभदायी सिद्व हो रहा है।

जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि जिले में ग्रामीण रथ के लिए जारी किये गए कार्यक्रम के अनुसार रविवार, 10 मई को जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हड्डा, काणोद, बांकलसर, सदराउ एवं मोहनगढ में ग्राम रथ जायेगा। इसी प्रकार सोमवार 11 मई को ग्राम पंचायत नेहड़ाई, खींया, खींवसर, काठौड़ी एवं बोहा ग्राम में ग्राम रथ जायेगा एवं सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।

इसी प्रकार पोकरण विधानसभा क्षेत्र में रविवार, 10 मई को ग्राम पंचायत दिधू, आसकन्द्रा, सत्याया, घंटियाली एवं नाचना तथा सोमवार, 11 मई को सांकड़िया, शेखों का तला, पांचे का तला, खारिया, भारेवाला, ग्राम पंचायत में ग्राम रथ जायेगा एवं सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।

उन्होंनें इन ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे उनके पंचायत में जब मोबाइल वैन ग्रामीण रथ पहंुचे उस समय ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजाओं का पूरा-पूरा लाभ उठावें।