मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026)

दिव्यांग मतदाताओं के लिए एक दिवसीय क्लस्टर कैंप आयोजित

मुख्य बिंदु
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जयपुर के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) कार्यक्रम के तहत “कोई भी पात्र मतदाता न छूटे” की भावना को साकार करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जैसलमेर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए एक दिवसीय क्लस्टर कैंप का आयोजन किया गया।
  • यह कैंप विशेष योग्यजन उच्च प्राथमिक विद्यालय, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, जैसलमेर में भवानी सिंह, सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जैसलमेर के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
  • क्लस्टर कैंप का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अथवा 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले विशेष योग्यजनों में मतदाता जागरूकता बढ़ाना एवं सभी पात्र दिव्यांग मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना रहा।
  • कैंप में दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गईं, ताकि वे सरलता एवं सहजता से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकें।
WAf𝕏TGin🖨
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026)

जैसलमेर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जयपुर के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) कार्यक्रम के तहत “कोई भी पात्र मतदाता न छूटे” की भावना को साकार करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जैसलमेर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए एक दिवसीय क्लस्टर कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप विशेष योग्यजन उच्च प्राथमिक विद्यालय, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, जैसलमेर में भवानी सिंह, सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जैसलमेर के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

क्लस्टर कैंप का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अथवा 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले विशेष योग्यजनों में मतदाता जागरूकता बढ़ाना एवं सभी पात्र दिव्यांग मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना रहा। कैंप में दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गईं, ताकि वे सरलता एवं सहजता से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकें।

स्वीप प्रभाग के समन्वयक प्रमोद व्यास के निर्देशन में गोविंदराम गर्ग ने उपस्थित दिव्यांग मतदाताओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित समय-सीमा की विस्तार से जानकारी दी। वहीं स्वीप प्रभाग की रोशनी भूतड़ा ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य पात्र नागरिकों को भी मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करें।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक किशनराम ने कैंप के आयोजन एवं संचालन की जानकारी देते हुए बताया कि स्वीप प्रकोष्ठ के माध्यम से निरंतर मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक युवा एवं दिव्यांग मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ सकें। कैंप के दौरान मतदाता पंजीकरण की व्यावहारिक जानकारी दी गई तथा फॉर्म भरने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।