मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती

जनजाति गौरव दिवस जिला स्तरीय समारोह शनिवार, 15 नवम्बर को

मुख्य बिंदु
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सफल आयोजन को लेकर सौंपे अधिकारियों को दायित्व जैसलमेर।
  • भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य मंे जनजाति गौरव दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन शनिवार, 15 नवम्बर को नगर परिषद जैसलमेर के सभागार में रखा गया है।
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रश्मि रानी ने एक आदेश जारी कर जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ऑवर ऑल नोडल अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र सिंह सादू एवं सहायक नोडल अधिकारी, अतिरिक्त विकास अधिकारी कैलाश पालीवाल को लगाया है।
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व भी सौंपे हैं।
  • जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी का भी आयोजन रखा गया है।
WAf𝕏TGin✉🖨

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सफल आयोजन को लेकर सौंपे अधिकारियों को दायित्व

 जैसलमेर। भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य मंे जनजाति गौरव दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन शनिवार, 15 नवम्बर को नगर परिषद जैसलमेर के सभागार में रखा गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रश्मि रानी ने एक आदेश जारी कर जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ऑवर ऑल नोडल अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र सिंह सादू एवं सहायक नोडल अधिकारी, अतिरिक्त विकास अधिकारी कैलाश पालीवाल को लगाया है।

          मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व भी सौंपे हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी का भी आयोजन रखा गया है।