मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष के उपलक्ष में शनिवार

8 नवम्बर एवं 9 नवम्बर रविवार तक आयोजित होगे विविध कार्यक्रम

मुख्य बिंदु
  • जैसलमेर कार्यालय मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय गीत ‘‘वन्दे मातरम’’ के 150 वर्ष होने के उपलक्ष में जिले में शनिवार 08 एवं रविवार 09 नवम्बर को जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
  • जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने इस सम्बध में एक आदेश जारी कर बताया कि इन कार्यक्रमों के आयोजन का मूल उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की ऐतिहासिक भूमिका के सम्मान में नागरिकों में देश भक्ति, एकता और आत्मनिर्भरता की भावना को पुनः जागृत करना है।
  • साथ ही उन्होने बताय कि कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर, जैसलमेर को नोडल अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी जैसलमेर को सह नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • आदेशानुसार निर्धारित किये गए कार्यक्रम के तहत शनिवार 08 नवम्बर को प्रातः 07.
  • 00 बजे से गडीसर चौराहा से हनुमान चौराहा तक प्रभात फेरी, रन अथवा बाईक रैली कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है।
WAf𝕏TGin🖨

जैसलमेर कार्यालय मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय गीत ‘‘वन्दे मातरम’’ के 150 वर्ष होने के उपलक्ष में जिले में शनिवार 08 एवं रविवार 09 नवम्बर को जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने इस सम्बध में एक आदेश जारी कर बताया कि इन कार्यक्रमों के आयोजन का मूल उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की ऐतिहासिक भूमिका के सम्मान में नागरिकों में देश भक्ति, एकता और आत्मनिर्भरता की भावना को पुनः जागृत करना है। साथ ही उन्होने बताय कि कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर, जैसलमेर को नोडल अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी जैसलमेर को सह नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आदेशानुसार निर्धारित किये गए कार्यक्रम के तहत शनिवार 08 नवम्बर को प्रातः 07.00 बजे से गडीसर चौराहा से हनुमान चौराहा तक प्रभात फेरी, रन अथवा बाईक रैली कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है। इसी प्रकार मंगल सिह पार्क के सामने, पंचायत समिति सम के पास शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम प्रातः 10.00 बजे से रखा गया है। इसी प्रकार से रक्तदान शिविर का आयोजन श्री जवाहर चिकित्सालय, जैसलमेर में रखा गया है एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सांय 7 बजे से नेहरू पार्क हनुमान चौराहा में किया जायेगा।

इस सम्बध में इनक कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर जिले के 11 विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग दायित्व एवं कार्य सौपे गए है। जिला कलक्टर ने समस्त अधिकारियों को पूर्णः जिम्मेदारी के साथ गंभीरतापूर्वक दायित्वों एवं व्यवस्थाओं का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया।