मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में सुधार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पाकिस्तान को दी जाने वाली सुरक्षा सहायता में 1.3 अरब डॉलर की कटौती के बाद अमेरिका और पाकिस्तान

WAf𝕏TGin🖨
अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में सुधार

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पाकिस्तान को दी जाने वाली सुरक्षा सहायता में 1.3 अरब डॉलर की कटौती के बाद अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में सुधार आया है।

पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी समूहों पर लगाम कसने की दिशा में पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने के लिए अमेरिका ने इस्लामाबाद को दी जाने वाली सुरक्षा मदद में कटौती की है।

ट्रंप ने पिछले साल ऐलान किया था कि पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.3 अरब डॉलर की सहायता राशि तब तक नहीं दी जाएगी जब तक पाकिस्तान अपने देश के अंदर आतंकवादियों की पनाहगाहों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है।

उन्होंने पिछले साल ट्वीट में कहा था कि अमेरिका पिछले 15 सालों से ‘मूर्खों’ की तरह पाकिस्तान को 33 अरब डॉलर से ज्यादा की सहायता दे चुका है लेकिन इसके बदले में ‘उसे झूठ तथा धोखा’ मिला है।