मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में नक्सली मारा गया

छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आज यहां

WAf𝕏TGin✉🖨
सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में नक्सली मारा गया

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि बीजापुर जिले के मिरतुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुलगट्टा गांव के जंगल में पुलिस दल ने एक नक्सली को मार गिराया है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के पुलिस दल को संयुक्त अभियान में रवाना किया गया था।