मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Health Plus

समाजसेवी,रक्तदाता,पिता की मृत्यु के बाद परिजनों ने कराया नेत्रदान

दुर्घटना में मृत्यु के बाद, पुत्र ने कराया पिता का निधन

WAf𝕏TGin🖨
समाजसेवी,रक्तदाता,पिता की मृत्यु के बाद परिजनों ने कराया नेत्रदान

शहर से 50 किलोमीटर दूर ग्राम ढोटी,तहसील कनवास, नियमित रक्तदाता,और पेशे से किसान,शाइन इंडिया के ज्योति मित्र,सूर्य प्रकाश शर्मा के पिता सत्यनारायण शर्मा का ग्राम डाबी,बूंदी के पास दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी ।

टीम जीवन दाता के सदस्य व नियमित रक्तदाता, वर्धमान जैन ने तुरंत ही सत्यनारायण के बेटे सूर्य प्रकाश से पिता के नेत्रदान करवाने की समझाइश की, जिस पर सूर्य प्रकाश ने माँ गीता देवी, बहन गिरिजा,रानी,राम जानकी और मोनिका से सहमति  ली और मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में नेत्रदान संपन्न करवाया।

सूर्य प्रकाश काफी समय से संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के साथ ज्योति मित्र बनकर नेत्रदान जागरुकता के लिए कार्य कर रहे हैं,पिता के नेत्रदान से प्रेरणा लेकर, वह प्रयास करेंगे की,अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित कर सकें