40 जीवन और सामान्य बीमा कंपनियों ने लिया हिस्सा पॉलिसीधारकों की 42 शिकायतों का किया गया समाधान 4.33 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का भुगतान किया गया लंबे समय से लंबित कानूनी मामलों के जल्द निपटारे को दी गई प्राथमिकता राजस्थान: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) की ओर से मनाए जा रहे शिकायत समाधान माह के तहत आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने शनिवार को जयपुर में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया।
इस शिविर में जीवन बीमा और सामान्य बीमा क्षेत्र की 40 कंपनियों ने हिस्सा लिया।
शिविर में आईआरडीएआई के कार्यकारी निदेशक आर.के. शर्मा, आईआरडीएआई के डीजीएम (लीगल) अलीम अफाक, जयपुर की बीमा लोकपाल सचिव सोनाली सरीन, लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल के महासचिव आदित्य गुप्ता, मुंबई स्थित काउंसिल फॉर इंश्योरेंस ओम्बड्समैन के सचिव हरिहरासुधन वी., आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस की हेड (कस्टमर सर्विस) अश्विनी बोंडाले और चीफ (लीगल) प्रीति नाहर सहित प्रमुख जीवन और सामान्य बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थिति रहे।
शिविर में पॉलिसीधारकों ने बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे मुलाकात कर अपनी समस्याएँ रखीं और शिकायत निवारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की।
शिविर में आयोजित प्रमुख सत्रों में शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बीमा भरोसा पोर्टल और बीमा लोकपाल व्यवस्था के प्रभावी इस्तेमाल पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत करने और वर्ष 2047 तक सभी के लिए बीमा' के राष्ट्रीय मिशन को आगे बढ़ाने में पूरे बीमा उद्योग की साझा जिम्मेदारी पर जोर दिया।
शिविर में शामिल बीमा कंपनियों ने पॉलिसीधारकों की 42 शिकायतों का समाधान किया और 4.33 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का भुगतान किया। इस दौरान ग्राहकों को क्लेम सेटलमेंट मेमोरेंडम और शिकायत समाधान पत्र भी सौंपे गए। ग्राहकों ने अपनी बकाया राशि का समय पर भुगतान होने पर संतोष व्यक्त किया।
शिविर में आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस की हेड (कस्टमर सर्विस) अश्विनी बोंडाले ने कहा, “आईसीआईसीआई लाइफ में हम अपने हर काम के केंद्र में ग्राहकों को रखते हैं।
आईआरडीएआई की ओर से मनाया जा रहा शिकायत समाधान माह भी इसी सोच को दर्शाता है।
इस पहल के लिए हम आईआरडीएआई, लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल और जनरल इंश्योरेंस काउंसिल का आभार व्यक्त करते हैं और ग्राहक सुरक्षा पर उनके निरंतर जोर की सराहना करते हैं।“ “जयपुर में शिकायत निवारण शिविर की मेजबानी करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
हमारे प्रतिनिधि देशभर में आयोजित किए जा रहे ऐसे सभी शिविरों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं, ताकि ग्राहकों के साथ सार्थक संवाद स्थापित हो और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जा सके।“ “ग्राहकों, बीमा कंपनियों और बीमा लोकपाल को एक मंच पर लाकर ये शिविर लंबे समय से लंबित शिकायतों के समाधान को आसान बनाते हैं।
हम अपनी प्रक्रियाओं को लगातार बेहतर और सरल बनाते रहेंगे, ताकि हर ग्राहक की शिकायत सुनी जाए और उसका पारदर्शी तरीके से जल्द समाधान हो।“ आईआरडीएआई नवंबर 2026 को शिकायत समाधान माह के रूप में मना रहा है।
इसका उद्देश्य बीमा क्षेत्र में लंबित शिकायतों का तेजी से निपटारा करना है। इस पहल के तहत लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल और जनरल इंश्योरेंस काउंसिल 13 से 25 नवंबर, 2026 के बीच देशभर में 16 शिकायत निवारण शिविर आयोजित कर रही हैं।
इन शिविरों का उद्देश्य पॉलिसीधारकों की लंबे समय से लंबित शिकायतों का समाधान करना, जहाँ लागू हो वहाँ लंबित भुगतानों की प्रक्रिया पूरी करना और बीमा लोकपाल सहित शिकायत निवारण के उपलब्ध माध्यमों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
