मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 18 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Health Plus

संस्था के सहयोग से दो दिन में दो नेत्रदान संपन्न दो नेत्रदान से चार को मिलेगी रोशनी

नेत्रदानी नगरी कोटा में,सोमवार देर रात,रंगपुर रोड,स्टेशन क्षेत्र निवासी विनोद,अनिल और सुनील अग्रवाल की माता जी मधु अग्रवाल (नेत्रदान संकल्पित) का आकस्मिक निधन हो गया । 11 वर्ष पूर्व, स्टेशन क्षेत्र के पहले नेत्रदान में स

WAf𝕏TGin✉🖨
संस्था के सहयोग से दो दिन में दो नेत्रदान संपन्न दो नेत्रदान से चार को मिलेगी रोशनी
1 / 2

नेत्रदानी नगरी कोटा में,सोमवार देर रात,रंगपुर रोड,स्टेशन क्षेत्र निवासी विनोद,अनिल और सुनील अग्रवाल की माता जी मधु अग्रवाल (नेत्रदान संकल्पित) का आकस्मिक निधन हो गया ।

11 वर्ष पूर्व, स्टेशन क्षेत्र के पहले नेत्रदान में सहयोगी रहे शाइन इंडिया फाउंडेशन के ज्योति मित्र मुकेश अग्रवाल की प्रेरणा से मधु के पति नाथूलाल के भी नेत्रदान संपन्न करवाए थे ।

परिजनों ने नेत्रदान को परिवार की परंपरा मानते हुए माँ मधु के भी नेत्रदान करवाए ।इसी क्रम में आज बुधवार को महावीर नगर तृतीय निवासी सुनील और दीपक के पिता प्रेमचंद जैन के आकस्मिक निधन के बाद शाइन इंडिया के ज्योति मित्र रामस्वरूप गुप्ता की प्रेरणा पर नेत्रदान का पुनीत कार्य संपन्न करवाया ।