संस्था शाइन फाउंडेशन की जागरूकता अभियानों से, पूरे हाडोती संभाग में नेत्रदान की प्रति जागरूकता बड़ी है ।
नेत्रदान संकल्प के बाद दिये गए प्रशस्ति पत्र, से शौकाकुल परिवार के सदस्य सजग रहते हैं,और समय आने पर तुरंत नेत्रदान के लिए तैयार रहते हैं।इसी क्रम में गुरुवार को कासिम गली, कोटा जंक्शन रोड निवासी राजकुमार जैन के पिता ओमप्रकाश जैन का आकस्मिक निधन हुआ ।
परिवार पहले से ही नेत्रदान के कार्यों से परिचित था इसलिए उन्होंने राजकुमार ने तुरंत अपनी माताजी शकुंतला बाई और बहन उषा और निशि से नेत्रदान के लिए सहमति मांग कर,संस्था शाइन इंडिया के ज्योति मित्र मुकेश अग्रवाल को संपर्क कर, संजय नगर मुक्तिधाम में नेत्रदान का कार्य संपन्न करवाया ।आज शुक्रवार को विज्ञान नगर निवासी अशोक कोहली के पुत्र दीपक कोहली के आकस्मिक निधन की सूचना संस्था के ज्योति मित्र सागर पिपलानी को मिली, उन्होंने तुरंत ही अशोक से पुत्र दीपक के नेत्रदान करवाने की बात की, जिस पर तुरंत ही सहमति मिल गई ।
जिसके बाद परिवार के सभी सदस्यों के बीच में नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न हुई ।संस्था शाइन इंडिया के डॉ कुलवंत गौड़ ने बताया कि, कोटा शहर में पिछले 5 दिनों में पांच नेत्रदान हुए हैं ।
ज्यादातर घरों पर, नेत्रदान संकल्प लेने के बाद, संस्था के द्वारा दिया जाने वाला प्रशस्ति पत्र, शोक के समय परिजनों को ही नेत्रदान की याद दिलाता है, इसी कारण से कोटा संभाग में नेत्रदान का प्रतिशत अन्य शहरों से कई ज्यादा है ।
