मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न,विविध आयोजन करनें पर हुए निर्णय

मुख्य बिंदु
  • अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल के निवास पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
  • जिला अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में आगामी कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
  • विशेष रूप से 15 मार्च को होली स्नेह मिलन समारोह एवं फाग, भजन संध्या आयोजित करने का निर्णय किया गया।
  • अन्य समाज हित के कार्यों के बारे में विचार विमर्श कर समिति का गठन जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल के नेतृत्व मे किया गया।
  • बैठक में सदस्यता वृद्धि पर भी सभी से अनुरोध किया गया।
  • होली स्नेह मिलन समारोह जिला महासभा एवं जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा मिल कर किया जाएगा।
WAf𝕏TGin🖨
महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न,विविध आयोजन करनें पर हुए निर्णय

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल के निवास पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में आगामी कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

विशेष रूप से 15 मार्च को होली स्नेह मिलन समारोह एवं फाग, भजन संध्या आयोजित करने का निर्णय किया गया। अन्य समाज हित के कार्यों के बारे में विचार विमर्श कर समिति का गठन जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल के नेतृत्व मे किया गया। बैठक में सदस्यता वृद्धि पर भी सभी से अनुरोध किया गया।

होली स्नेह मिलन समारोह जिला महासभा एवं जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा मिल कर किया जाएगा।

बैठक में संरक्षक गोपाल अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल सह सचिव घनश्याम मित्तल सहित अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल द्वारा परविंदर गुप्ता को जिला महासभा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। सभी के द्वारा आपका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक का संचालन सह सचिव घनश्याम मित्तल द्वारा किया गया।अंत में धन्यवाद जिला कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल द्वारा दिया गया।