मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राज के पुरोहित का निधन

मुख्य बिंदु
  • मुंबई | महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राज के पुरोहित का निधन शनिवार रात मुंबई के एक अस्पताल में हो गया।
  • यह खबर राजस्थानी प्रवासी समाज, खासकर मुंबई में बसे राजस्थानियों के लिए अत्यंत शोकदायी है।
  • श्री राज के पुरोहित का जन्म 31 अगस्त 1955 को राजस्थान के सिरोही जिले के फुगनी गांव में हुआ था।
  • पिछले लगभग 45 वर्षों से वे मुंबई में बसकर राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय रहे।
  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने मुंबादेवी और कोलाबा विधानसभा क्षेत्रों से पांच बार विधायक चुने जाने का गौरव प्राप्त किया।
  • वे महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर भी आसीन रहे और मुंबई भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भी थे।
WAf𝕏TGin🖨
महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राज के पुरोहित का निधन

मुंबई | महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राज के पुरोहित का निधन शनिवार रात मुंबई के एक अस्पताल में हो गया। यह खबर राजस्थानी प्रवासी समाज, खासकर मुंबई में बसे राजस्थानियों के लिए अत्यंत शोकदायी है।

श्री राज के पुरोहित का जन्म 31 अगस्त 1955 को राजस्थान के सिरोही जिले के फुगनी गांव में हुआ था। पिछले लगभग 45 वर्षों से वे मुंबई में बसकर राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय रहे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने मुंबादेवी और कोलाबा विधानसभा क्षेत्रों से पांच बार विधायक चुने जाने का गौरव प्राप्त किया।

वे महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर भी आसीन रहे और मुंबई भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भी थे।

राजस्थान समाज के लिए उनके योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। मुंबई में प्रवासी राजस्थानी (मारवाड़ी) समाज को संगठित और मजबूत बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वे अखिल भारतीय राजस्थानी प्रवासी महासंघ के फाउंडर और अध्यक्ष थे, साथ ही अखिल भारतीय राजस्थानी मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे।

उन्होंने समाज के विभिन्न मुद्दों पर आवाज उठाई, बिजनेस से जुड़े राजस्थानी प्रवासियों की समस्याओं का समाधान किया, महिला शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया।

राजस्थानी संस्कृति, परंपराओं और एकता को बनाए रखने में उनका प्रयास सराहनीय था। वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका जैसी संस्थाओं से जुड़े रहे और प्रवासी राजस्थानियों की ताकत को मजबूत करने के लिए समर्पित थे।

राजस्थानी समाज के उत्थान, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक एकजुटता में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव याद किए जाएंगे। उनके अंतिम दर्शन रविवार, 18 जनवरी 2026 को सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक, राजहंस बिल्डिंग, जी रोड, मरिन ड्राइव, मुंबई में किए जायेंगे। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 1:00 बजे मुक्तिधाम, हिंदू श्मशान भूमि चंदनवाड़ी मरीन लाइन्स, मुंबई में किया जाएगा। उनका निधन राजस्थानी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।