मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

राफ्टिंग पर छाया कोरोना का साया

मुनि की रेती क्षेत्र में 24 राफ्टिंग गाइड कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

WAf𝕏TGin🖨
राफ्टिंग पर छाया कोरोना का साया

ऋषिकेश। मुनि की रेती क्षेत्र में 24 राफ्टिंग गाइड कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। चिकित्सा अधिकारी जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि इनमें से नौ रैपिड-एंटीजन जांच में जबकि 15 अन्य आरटी-पीसीआर जांच में शुक्रवार को इस महामारी से संक्रमित पाये गये हैं। उन्होंने बताया कि नौ राफ्टिंग गाइड को संस्थागत पृथकवास में रखा गया है जबकि 15 स्व-पृथकवास में हैं।