उदयपुर। अंजुमन तालीमुल इस्लाम की ख्वातीनों की तंजीम अंजुमन-ए-निस्वां की ओर से आयोजित दूसरे हुनर मेहंदी कोर्स की अवॉर्ड्स सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में तीनों सेंटरों के सभी बैच की प्रतिभागियों के बीच आयोजित मेहंदी आर्ट के फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सदर मुख्तार रैशी, सेक्रेटरी मुस्तफा शेख, जॉइंट सेक्रेटरी इजहार हुसैन, समाजसेवी जाबिर हुसैन तथा अंजुमन-ए-निस्वां कमेटी की सदस्यों ने प्रतिभागियों और ट्रेनर्स का उत्साहवर्धन किया। ट्रेनर्स खुशनुर, सबा, तनवी, सानिया, जीनत, अफशीन, आफरीन, शाहीन और साहिमा को भी उनके योगदान के लिए सराहा गया।
इस अवसर पर नए पार्षद रुखसार खान, हीना कौसर, मीना बानो, हिदायतुल्लाह और साजिद खान को भी सम्मानित किया गया।
को-ऑर्डिनेटर अनीस अब्बासी ने बताया कि संस्था की ओर से जल्द ही छह स्थायी सिलाई सेंटर शुरू किए जाएंगे। इन सेंटरों के माध्यम से महिलाओं को हुनर सीखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
