उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को उदयपुर के प्रेम नगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जन्मदिन मनाया। भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि प्रदेश भाजपा के आह्वान पर ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत क्षेत्र में विशेष आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने अपने घरों तथा सार्वजनिक स्थल पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया। दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही देश के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।
इस अवसर पर रेलवे सलाहकार समिति सदस्य जयेश चंपावत, राज चंपावत, आर.के. राय, प्रतिमा राय, कैलाश चंद्र साहू, निखिल जैन, खुशबू जैन, सारिका जैन, सक्षम जैन, शालिनी जैन, मोनिका जैन, राहुल जैन, हितार्थ जैन, श्वेता जैन, दीपक जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
25 वर्षों की जनसेवा यात्रा का किया उल्लेख
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की एक महत्वपूर्ण राजनीतिक यात्रा शुरू हुई थी, जो अब 25 वर्षों की निरंतर यात्रा पूरी कर चुकी है। वक्ताओं ने उनके नेतृत्व में भारत के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया।
प्रेम नगर क्षेत्र में इस दौरान उत्सव जैसा माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।
