झालावाड़ (रोझाना) । विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर हॉप सोसायटी द्वारा आयोजित जागरूकता पखवाड़े के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोझाना में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को आत्महत्या रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। जीवन अनमोल है, इसे बचाएं के साथ विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने तथा एक-दूसरे का सहारा बनने का संदेश दिया गया।
प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद मीणा की अध्यक्षता में विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने शपथ लेकर जीवन को अनमोल मानने, मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा तनाव, निराशा और अकेलेपन से जूझ रहे लोगों की संवेदनशीलता से बात सुनने का संकल्प लिया। संकट की स्थिति में जरूरतमंद व्यक्ति को उचित काउंसलिंग एवंटेली- मानस हेल्पलाइन 14416 की सहायता लेने के लिए प्रेरित करने की शपथ भी दिलाई गई।
शिक्षिका संजू श्रृंगी ने बताया कि निराशा, तनाव से दूर रहने के लिए किसी न किसी रचनात्मक कार्य में लगे रहें। इस स्थिति में अच्छी मनोरंजक किताबें पढ़ें और संगीत सुने। शिक्षक धोली मीणा, दीपाली नामा, राकेश सैनी, राजेंद्र कुमार सोनी ,जितेंद्र जी, नंदकिशोर सैन,प्रकाश जी बलराम मीणा, विशाल मेरोठा, बनवारी लाल शर्मा, धूलीलाल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
