मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सरकार ने की किसानों की मदद

केंद्र सरकार ने इस वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त के बीच पीएम-किसान योजना के तहत 38,282 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खाते में हस्तांतरित की है। केंद्रीय कृषि

WAf𝕏TGin✉🖨
कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सरकार ने की किसानों की मदद

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने इस वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त के बीच पीएम-किसान योजना के तहत 38,282 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खाते में हस्तांतरित की है।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बाकी किस्तों की राशि बढ़ाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पीएम-किसान योजना के तहत देशभर के 14 करोड़ किसानों को तीन बराबर किस्तों में साल में 6,000 रुपये की राशि दी जाती है।

इसके अलावा सरकार ने लोकसभा को बताया कि कोविड-19 प्रकोप के बाद मई और जून में आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत 2.67 करोड़ प्रवासी मजदूरों को मुफ्त राशन दिया गया।

खाद्य और उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री दानवे रावसाहब दादाराव ने सदन को यह जानकारी दी।