मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

उदयपुर का पहला शॉपिंग रोबोट बनाएंगे बच्चे, रोबोटिक्स और एआई की मिलेगी ट्रेनिंग

मुख्य बिंदु
  • शहर के बच्चों को कम उम्र में ही आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए NIMO Labs और अर्बन स्क्वायर मॉल ने एक अनूठी पहल शुरू की है।
  • इसके तहत "फर्स्ट शॉपिंग रोबोट ऑफ उदयपुर" प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है, जिसमें 6 से 12 वर्ष तक के बच्चे मिलकर शहर का पहला शॉपिंग रोबोट तैयार करेंगे।
  • यह कार्यक्रम 30 मई से शुरू हो चुका है और अगले चार सप्ताह तक प्रत्येक शनिवार और रविवार आयोजित किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण सत्र शाम 6 बजे से 7 बजे तक होंगे।
  • इस दौरान बच्चों को रोबोटिक्स विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में मोबिलिटी, नेविगेशन, सेंसर टेक्नोलॉजी, ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंटीग्रेशन की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।
  • आयोजकों के अनुसार, प्रत्येक बैच में 40 विद्यार्थियों को शामिल किया जा रहा है, ताकि सभी बच्चों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिल सके।
WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर का पहला शॉपिंग रोबोट बनाएंगे बच्चे, रोबोटिक्स और एआई की मिलेगी ट्रेनिंग

उदयपुर। शहर के बच्चों को कम उम्र में ही आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए NIMO Labs और अर्बन स्क्वायर मॉल ने एक अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत "फर्स्ट शॉपिंग रोबोट ऑफ उदयपुर" प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है, जिसमें 6 से 12 वर्ष तक के बच्चे मिलकर शहर का पहला शॉपिंग रोबोट तैयार करेंगे।

यह कार्यक्रम 30 मई से शुरू हो चुका है और अगले चार सप्ताह तक प्रत्येक शनिवार और रविवार आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र शाम 6 बजे से 7 बजे तक होंगे। इस दौरान बच्चों को रोबोटिक्स विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में मोबिलिटी, नेविगेशन, सेंसर टेक्नोलॉजी, ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंटीग्रेशन की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, प्रत्येक बैच में 40 विद्यार्थियों को शामिल किया जा रहा है, ताकि सभी बच्चों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिल सके। पहले बैच के बाद अगला बैच 13 जून से शुरू होगा।

इस पहल में सेंट ग्रेगोरियस, रॉकवुड्स और सीपीएस उदयपुर सहित शहर के कई प्रमुख स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। बच्चे विशेषज्ञों के साथ मिलकर रोबोट के डिजाइन, संचालन और तकनीकी विकास की प्रक्रिया को समझेंगे और एक कार्यशील शॉपिंग रोबोट के निर्माण में योगदान देंगे।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को विशेषज्ञों और मॉल प्रबंधन की ओर से "सर्टिफिकेट ऑफ इनोवेशन" भी प्रदान किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में नवाचार और तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उन्हें भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करना है।