मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

आकाश उदयपुर का JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन

6 छात्रों ने लहराया परचम, गार्गी पालीवाल बनीं गर्ल्स सिटी टॉपर

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, Aakash Educational Services Limited (AESL) उदयपुर के छात्रों ने JEE Main 2026 में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है।
  • National Testing Agency (NTA) द्वारा जारी परिणामों के अनुसार आकाश इंस्टीट्यूट, उदयपुर के 6 छात्रों ने बेहतरीन सफलता हासिल की।
  • इनमें गार्गी पालीवाल ने 99.
  • 77 पर्सेंटाइल के साथ गर्ल्स सिटी टॉपर बनकर विशेष उपलब्धि दर्ज की।
  • JEE Main 2026 (सेशन 2) के परिणामों में ऋतिक चौहान ने 99.
  • 71 पर्सेंटाइल, अनिल धाकड़ ने 99.
WAf𝕏TGin✉🖨
आकाश उदयपुर का JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन

उदयपुर, Aakash Educational Services Limited (AESL) उदयपुर के छात्रों ने JEE Main 2026 में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है।

National Testing Agency (NTA) द्वारा जारी परिणामों के अनुसार आकाश इंस्टीट्यूट, उदयपुर के 6 छात्रों ने बेहतरीन सफलता हासिल की। इनमें गार्गी पालीवाल ने 99.77 पर्सेंटाइल के साथ गर्ल्स सिटी टॉपर बनकर विशेष उपलब्धि दर्ज की।

JEE Main 2026 (सेशन 2) के परिणामों में ऋतिक चौहान ने 99.71 पर्सेंटाइल, अनिल धाकड़ ने 99.44 पर्सेंटाइल, नमन जैन ने 99.12 पर्सेंटाइल, विहान पांडे ने 99.09 पर्सेंटाइल तथा राहुल धाकड़ ने 98.41 पर्सेंटाइल प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इन परिणामों ने संस्थान की मजबूत शैक्षणिक गुणवत्ता को फिर साबित किया है।

इस अवसर पर AESL के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने कहा कि उदयपुर के छात्रों की यह सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और मजबूत लर्निंग सिस्टम का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, अनुशासित अध्ययन, समय-समय पर मेंटरिंग और निरंतर मूल्यांकन को दिया। साथ ही, सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और नियमित मॉक टेस्ट उनकी तैयारी को मजबूत बनाने में अहम साबित हुए।