मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का अंतर्राष्ट्रीय भाषा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, द सिटी पैलेस, उदयपुर ने अंतर्राष्ट्रीय भाषा शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए शहर का गौरव बढ़ाया है।
  • एलायंस फ्रैंकेइस, जयपुर द्वारा उदयपुर में प्रथम बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त DELF Junior A1 परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
  • फ्रेंच विषय की शिक्षिका श्रीमती श्वेता सुखवाल के समर्पित मार्गदर्शन एवं सतत परिश्रम के फलस्वरूप कक्षा आठ से दस तक के कुल उन्नीस विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
  • परिणाम अत्यंत प्रेरणादायी रहे कृतीन विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए, सात विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के मध्य, तीन विद्यार्थियों ने 70 से 80 प्रतिशत, चार विद्यार्थियों ने 60 से 70 प्रतिशत तथा दो विद्यार्थियों ने 55 से 60 प्रतिशत के मध्य अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
WAf𝕏TGin🖨
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का अंतर्राष्ट्रीय भाषा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन

उदयपुर | महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, द सिटी पैलेस, उदयपुर ने अंतर्राष्ट्रीय भाषा शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए शहर का गौरव बढ़ाया है। एलायंस फ्रैंकेइस, जयपुर द्वारा उदयपुर में प्रथम बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त DELF Junior A1 परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

फ्रेंच विषय की शिक्षिका श्रीमती श्वेता सुखवाल के समर्पित मार्गदर्शन एवं सतत परिश्रम के फलस्वरूप कक्षा आठ से दस तक के कुल उन्नीस विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परिणाम अत्यंत प्रेरणादायी रहे कृतीन विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए, सात विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के मध्य, तीन विद्यार्थियों ने 70 से 80 प्रतिशत, चार विद्यार्थियों ने 60 से 70 प्रतिशत तथा दो विद्यार्थियों ने 55 से 60 प्रतिशत के मध्य अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।

यह उपलब्धि न केवल विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है, बल्कि उदयपुर शहर के लिए भी गर्व का विषय है कि यहाँ के विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय मानकों पर अपनी योग्यता सिद्ध कर रहे हैं।

विद्यालय के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए कहा, “अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता यह सिद्ध करती है कि हमारे विद्यार्थी वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन करने में पूर्णतः सक्षम हैं। हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को बहुभाषी दक्षता के साथ एक सशक्त वैश्विक नागरिक के रूप में विकसित करना है, और इस दिशा में हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।”

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।