मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

डी पी एस उदयपुर की दीमाईरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

मुख्य बिंदु
  • डी पी एस उदयपुर की कक्षा तीसरी की स्टार स्केटर दीमाईरा खंडेलवाल ने हाल ही में आयोजित सी.
  • वेस्ट जोन स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए ।
  • द्वारा आयोजित विभिन्न राजकीय प्रतियोगिताओं में 30 से भी ज्यादा पदक जीत चुकी हैं।
  • अब यह उभरती हुई प्रतिभा राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता सी.
  • नेशनल चैंपियनशिप में उदयपुर और अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व करेगी, जो सिर्फ विद्यालय के लिए ही नहीं बल्कि पूरे उदयपुर शहर के लिए गौरव का विषय है ।
  • प्रतियोगिता आगामी 11 से 16 नवंबर के बीच गुरुग्राम में संपन्न होगी।
WAf𝕏TGin✉🖨
डी पी एस उदयपुर की दीमाईरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

डी पी एस उदयपुर की कक्षा तीसरी की स्टार स्केटर दीमाईरा खंडेलवाल ने हाल ही में आयोजित सी. बी. एस. ई. वेस्ट जोन स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए ।अब तक वे आर. एस. एफ. आई. तथा सी. बी. एस. ई. द्वारा आयोजित विभिन्न राजकीय प्रतियोगिताओं में 30 से भी ज्यादा पदक जीत चुकी हैं।

अब यह उभरती हुई प्रतिभा राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता सी. बी. एस. ई. नेशनल चैंपियनशिप में उदयपुर और अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व करेगी, जो सिर्फ विद्यालय के लिए ही नहीं बल्कि पूरे उदयपुर शहर के लिए गौरव का विषय है ।

प्रतियोगिता आगामी 11 से 16 नवंबर के बीच गुरुग्राम में संपन्न होगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री गोविंद जी अग्रवाल ,प्रधानाचार्य श्री संजय नरवरिया ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अग्रिम बधाई दी