सीपीएस स्कूल, उदयपुर के 12वी कक्षा के विद्यार्थी धनंजय प्रताप सिंह का एसजीएफआइ ;ैळथ्प्द्ध राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक दिल्ली में आयोजित होगी।
धनंजय ने 22 एवं 23 अक्टूबर को राजसमंद में आयोजित दो दिवसीय रग्बी प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
धनंजय पिछले चार वर्षों से रग्बी खेल रहे हैं। खेल के प्रति उनका समर्पण, कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतरता उनकी सफलता का प्रमुख आधार रहे हैं।
सीपीएस स्कूल के रग्बी प्रशिक्षक गगन पटेल, युवराज सिंह एवं अनुराज सिंह ने धनंजय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी लगातार मेहनत, खेल के प्रति लगन और बेहतर प्रदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।
इस अवसर पर सी.पी.एस. व रॉकवुड्स की चेयरपर्सन - डॉ. अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक - श्री अनिल शर्मा, निदेशक - डॉ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक - श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक - श्री सुनील बाबेल, प्राचार्या - श्रीमती पूनम राठौड, प्रधानाध्यापिका - श्रीमती कृष्णा शक्तावत तथा विद्यालय परिवार ने धनंजय को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी तथा दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
धनंजय की यह सफलता न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
