मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

इंजीनियरिंग डिप्लोमा ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

प्राविधिक शिक्षा निदेशालय ने 10 अगस्त से राज्य के सरकारी व निजी पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्रथम व द्वितीय वर्ष सीधे प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।

WAf𝕏TGin✉🖨
इंजीनियरिंग डिप्लोमा ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

उदयपुर, प्राविधिक शिक्षा निदेशालय ने 10 अगस्त से राज्य के सरकारी व निजी पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्रथम व द्वितीय वर्ष सीधे प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।

विद्या भवन पॉलिटेक्निक उदयपुर के प्राचार्य डॉ अनिल मेहता ने बताया कि दसवीं उत्तीर्ण विद्यार्थी इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्रथम वर्ष में प्रवेश लेकर तीन वर्ष में डिप्लोमा इंजीनियर बन सकते है। इसके पश्चात डिग्री पाठ्यक्रम के सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले कर डिग्री इंजीनियर बन सकते है।

मेहता ने बताया कि 12 वीं विज्ञान ( फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित/बायोलॉजी)के विद्यार्थी डिप्लोमा पाठ्यक्रम के सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेकर दो वर्ष में डिप्लोमा इंजीनियर बन सकते है।

प्रवेश आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। आवेदन पोर्टल Http://dte.rajasthan.gov.in पर किया जाना है।

विद्यार्थी निदेशालय की इस वेबसाइट या समीपवर्ती पॉलिटेक्निक से संपर्क कर एडमिशन प्रक्रिया, पात्रता व उपलब्ध पाठ्यक्रमो पर जानकारी लेने के पश्चात ही आवेदन व विकल्प पत्र भरे।

विद्या भवन पॉलिटेक्निक के केरियर सलाह केंद्र पर समस्त जानकारी उपलब्ध है।

बायोलॉजी विषय के विद्यार्थियों के लिए खुला इंजीनियर बनने का रास्ता मेहता ने बताया कि राज्य के प्राविधिक निदेशालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस सत्र से बारहवीं बायोलॉजी विषय के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थी भी डिप्लोमा इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।

पूर्व में केवल बारहवीं विज्ञान (फिजिक्स, केमिस्ट्री,गणित )उत्तीर्ण विद्यार्थी ही लेटरल एंट्री के तहत द्वितीय वर्ष में प्रवेश के पात्र होते थे।

अब इसमें बायोलॉजी भी जोड़ दिया गया है।