उदयपुर | भोपाल नोबल विश्वविद्यालय ने शोधार्थी प्रियंका सोलंकी को मानव और पशु के बीच संबंधों पर उनके शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रावधानिक प्रमाण पत्र के अनुसार प्रियंका सोलंकी ने जैक लंदन की चयनित रचनाओं में मानव और पशु के बीच संबंधों का आलोचनात्मक अध्ययन किया।
उनके शोध का विषय "ए क्रिटिकल स्टडी का रिलेशनशिप बिटवीन ह्यूमन एंड एनिमल इन सिलेक्टेड राइटिंग्स ऑफ़ जैक लंदन" रहा।
प्रियंका सोलंकी ने अपना शोध कार्य डॉक्टर जय श्री सिंह प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग के निर्देशन में पूरा किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति एवं परिवार , शिक्षकों एवं शुभचिंतकों की ओर से प्रियंका सोलंकी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।
