उदयपुर | भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में शोधरत दीपिका पंडित को विश्वविद्यालय द्वारा पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। दीपिका ने अपना शोधकार्य प्रोफेसर डॉ. कमल सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
उनका शोध विषय “डेवलपमेंट एंड इवैल्युएशन ऑफ नोवेल कैरियर सिस्टम ट्रांसएथोसोमल जेल ऑफ एन एंटीफंगल ड्रग” रहा।
इस शोध में ट्रांसएथोसोमल जेल जैसे उन्नत ड्रग डिलीवरी सिस्टम के विकास एवं उसके प्रभाव का गहन अध्ययन किया गया, जो कवकरोधी (एंटीफंगल) उपचार को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध हो सकता है।यह शोध कार्य नई पीढ़ी की दवा वितरण तकनीकों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और चिकित्सा विज्ञान में नवाचार को बढ़ावा देगा।दीपिका की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, सहपाठी एवं परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
