भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मे गूगल जैमीनी एआई और गूगल नोटबुक एल एम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन का परसिस्ट आईटी सर्विसेज अहमदाबाद ,लर्निंग लिंक फाउंडेशन तथा जैमिनी अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया विभागाध्यक्ष डॉ एम एस देवड़ा ने बताया कि इसमें 133 छात्र - छात्रोंओं ने अपना पंजीयन करवाया 53 छात्रों ने आई टी एक्सपर्ट श्री चेतन पटेल मार्गदर्शन में लाइव प्रैक्टिस के द्वारा जैमीनी के विभिन्न प्रकार के उपयोगों के बारे में जैसे रिज्यूम क्रिऐशन ,ऑडियो - वीडियो क्रिऐशन ,एग्जाम पेपर क्रिऐशन ,शॉर्ट स्टोरी क्रिऐशन तथा इमेज क्रिऐशन जैसे अति आवश्यक तथा महत्वपूर्ण नियमित रूप से रोजाना काम आने वाले टूल्स के बारे में प्रैक्टिस करवाई गई इस अवसर पर विज्ञान संकाय अधिष्ठाता प्रो. रितु तोमर ने बताया कि इन सभी छात्रों को उत्तीर्ण होने पर गूगल जैमीनी अकादमी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा प्रथम तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ राजेश सोनी, डॉ खातून आफताब, डॉ हरिओम सिंह राणावत तथा द्वितीय तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ प्रियंका शक्तावत, डॉ निशा तवर, लेफ्टिनेंट शैलजा राणावत ने की विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ निरंजन नारायण सिंह राठौर बताया कि इस प्रकार की कार्यशाला आयोजन से भविष्य के वैश्विक स्तर के आईटी एक्सपर्ट निर्माण में बहुत सहायक होगी तथा आईटी फील्ड में आने वाली चुनौतियों से निपटने में मददगार होगी विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रो.चेतन सिंह चौहान एवं कुलसचिव डॉ. निरंजन नारायण सिंह राठौर ने विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की
भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में गूगल जैमीनी एआई और गूगल नोटबुक एल एम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
