मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

श्री पीताम्बरा आश्रम में रूद्रार्चन महानुष्ठान, यजुर्वेदीय परम्परा से हुआ रूद्राभिषेक

मुख्य बिंदु
  • बांसवाड़ा/ गायत्री मण्डल की ओर से श्री पीताम्बरा आश्रम में आयोजित रूद्रार्चन महानुष्ठान में शिव-शक्ति साधना की श्रृद्धा-भक्ति की धाराओं से ओत-प्रोत परम्परागत प्राचीन पद्धतियों के मनोहारी दिग्दर्शन ने मंत्रमुग्ध कर दिया।
  • महानुष्ठान के अन्तर्गत पं.
  • आशीष पण्ड्या(पिण्डारमा) एवं पं.
  • देवशंकर जोशी के आचार्यत्व में विभिन्न दैवीय एवं दिव्य उपचारों से देवी-देवताओं सहित नर्मदेश्वर शिव की पूजा-अर्चना के उपरान्त यजुर्वेदीय विधान से रूद्राभिषेक अनुष्ठान, विभिन्न शैव स्तोत्रों का सामूहिक पठन तथा अन्य अनुष्ठान हुए।
  • इनमें चन्द्रेश व्यास, अनिमेष पुरोहित, अरुण व्यास, अनिल पण्ड्या, विनोद चौबीसा, अजय अधिकारी आदि पण्डितों ने हिस्सा लिया।
  • आरती एवं पुष्पान्जलि विधान मुख्य साधक सुश्री मैत्री पण्ड्या एवं जय पण्ड्या ने पूर्ण किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
श्री पीताम्बरा आश्रम में रूद्रार्चन महानुष्ठान,  यजुर्वेदीय परम्परा से हुआ रूद्राभिषेक

बांसवाड़ा/ गायत्री मण्डल की ओर से श्री पीताम्बरा आश्रम में आयोजित रूद्रार्चन महानुष्ठान में शिव-शक्ति साधना की श्रृद्धा-भक्ति की धाराओं से ओत-प्रोत परम्परागत प्राचीन पद्धतियों के मनोहारी दिग्दर्शन ने मंत्रमुग्ध कर दिया।

महानुष्ठान के अन्तर्गत पं. आशीष पण्ड्या(पिण्डारमा) एवं पं. देवशंकर जोशी के आचार्यत्व में विभिन्न दैवीय एवं दिव्य उपचारों से देवी-देवताओं सहित नर्मदेश्वर शिव की पूजा-अर्चना के उपरान्त यजुर्वेदीय विधान से रूद्राभिषेक अनुष्ठान, विभिन्न शैव स्तोत्रों का सामूहिक पठन तथा अन्य अनुष्ठान हुए। इनमें चन्द्रेश व्यास, अनिमेष पुरोहित, अरुण व्यास, अनिल पण्ड्या, विनोद चौबीसा, अजय अधिकारी आदि पण्डितों ने हिस्सा लिया।

आरती एवं पुष्पान्जलि विधान मुख्य साधक सुश्री मैत्री पण्ड्या एवं जय पण्ड्या ने पूर्ण किया। सामूहिक शैव आरती में बड़ी संख्या में साधकों एवं साधिकाओं ने हिस्सा लिया।

गायत्री मण्डल की महिला शाखा की सदस्याओं ने सामूहिक रूप से शिवार्चन अनुष्ठान करते हुए शिव सहस्रनाम से पुष्पार्चन, अक्षतार्चन आदि किए। इस अवसर पर हनुमान महापूजा भी की गई।