मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

बांसवाड़ा नगर परिषद के 60 वार्डों का व परतापुर गढी के 25 वार्डो का चयन

बांसवाडा-नगर परिषद के एवं नगरपालिका परतापुर-गढी के वार्डो के आरक्षण के लिए लॉटरी

WAf𝕏TGin🖨
बांसवाड़ा नगर परिषद के 60 वार्डों का व परतापुर गढी के 25 वार्डो का चयन

बांसवाड़ा / स्वायत्त शासन विभाग द्वारा निर्धारित पुनर्गठित बांसवाड़ा नगर परिषद के 60 वार्डों एवं परतापुर गढी के 25 वार्डो में निर्वाचन के लिए वार्डो का विभिन्न वर्ग अनुसार आरक्षण तय करने संबंधित लॉटरी बुधवार को बांसवाड़ा कलेक्टर सभागार में निकाली गई।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता के निर्देशन में लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश वर्मा नगरपरिषद के आयुक्त प्रभुलाल भापोर सहित बांसवाडा नगरपरिषद के अधिकारी व कर्मचारीगण के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जनप्रतिनिधि और पार्षदगण तथा समाजसेवी उपस्थित थे । पर्चियों से लॉटरी नन्हे बालक गौरव ने निकाली।